न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकअप का मुख्य कारण बनती हैं ये 5 बातें, ना आने दे इन्हें रिश्तों के बीच

हम आपको बता रहे हैं उन टॉप 5 कारणों के बारे में जिस वजह से होते हैं ज्यादातर ब्रेकअप।।।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 09 Apr 2020 4:09:44

ब्रेकअप का मुख्य कारण बनती हैं ये 5 बातें, ना आने दे इन्हें रिश्तों के बीच

प्यार में किसी का हाथ थामना बहुत आसान है लेकिन इस सफर को मंजिल देना बहुत मुश्किल। इस दौरान रिश्ते में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं। जिनमें कुछ ऐसे होते हैं जो ये समझ के आगे बढ़ जाते हैं कि ये केवल कुछ ही दिन की समस्या है फिर सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो बीच में ही अपना दम तोड़ देते हैं। कई बार कोई रिश्ता कमिटमेंट की कमी या फिर दोनों पार्टनर में से किसी एक दिलचस्पी न दिखाने की वजह से भी टूट जाता है। हम आपको बता रहे हैं उन टॉप 5 कारणों के बारे में जिस वजह से होते हैं ज्यादातर ब्रेकअप।

major causes of breakups,reasons of breakups,mates and me,relationship tips,break ups reasons

बात-बात पर टोकना

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि हर कोई अपनी स्वत्रंता चाहता है और रोक-टोक एक सीमा तक ही अच्छी बात है। अधिकांश लड़के अपनी पार्टनर के ड्रेसेस को लेकर टोकते रहते हैं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता। अगर आपकी आदत भी यही आदत है कि अपनी गर्लफ्रेंड को हर बात में चोकने की तो उसे सुधार लें।

बुलाने पर भी न मिलना

हम सभी इस बात को अच्छे से जानते हैं कि किसी भी रिश्ते को पनपने में थोड़ा समय जरूर लगता है। इसी बीच प्रेमी और प्रेमिका के बीच मुलाकातों का दौर भी खूब हसीन होता है। लेकिन एक दो साल बाद वही मुलाकातें दूरियों में बदलती नजर आती हैं ऐसा क्यों? कभी आपने इस बात पर गौर किया कि जिनसे मिलने के लिए आप घर में ऑफिस का बहाना करते थे आज वो आपके लिए इतने आम क्यों हो गए?कई बार एक दूसरे को समय न दें पाने के कारण भी ब्रेकअप हो जाते हैं।

major causes of breakups,reasons of breakups,mates and me,relationship tips,break ups reasons

बीती हुई पुराने बातें दोहराना

माना कि आपने पार्टनर ने पास्ट में कुछ ऐसी गलतियां की हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थीं। लेकिन बार-बार उसकी बात करके अगर आप उन्हें शर्मिंदा महसूस करवाएंगी/करवाएंगे तो ये आपके रिलेशनशिप के लिए बहुत खतरनाक है। दरअसल इस तरह बार-बार पीछे की गई गलतियों को दोहराना आपके पार्टनर को फ्रस्ट्रेट कर देगा और जिस दिन उनके सब्र का बांध टूटेगा, उस दिन आपके संबंधों के बीच ऐसी दरार आएगी जिसे भरना नामुमकिन होगा। इसलिए अपने पार्टनर की पिछली गलतियों पर बात करने से बचें।

पहनावे पर सवाल

कई बार ऐसा देखा गया है कि कपल्स को एक-दूसरे की ड्रेसिंग सेंस को लेकर बहुत परेशानी होने लगती है। ‘तुम ये मत पहनो, तुम वो मत पहनो, इतना छोटा क्यों पहन रखा है, ऐसे ही कई मुद्दे होते हैं जिनके कारण दोनों में अनबन शुरू हो जाती है। जो धीरे-धीरे ब्रेकअप करने की वजह बन जाती है।

किसी दूसरे से बात करना

कुछ कपल्स अपने पार्टनर को लेकर ज्यादा ही पॉजेसिव होते हैं और वो नहीं चाहते कि उनका पार्टनर उनके अलावा किसी और से बात करें। शुरुआती दिनों में तो ऐसा सब कुछ अच्छा लगता है लेकिन समय के साथ-साथ ये रिश्ते की फांस बन जाता है। कई बार ऐसा होता है कि उनके मना करने के बाद भी हम अपने मेल फ्रेंड या फीमेल फ्रेंड्स से बात करते रहते हैं जो एक समय में आकर ब्रेकअप का आधार बन जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत