न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पनीर कोल्हापुरी' देता है चटपटा स्वाद, जानें इसे बनाने का बेहतरीन तरीका #Recipe

आज हम आपके लिए 'पनीर कोल्हापुरी' बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं जो बेहतरीन स्वाद देती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Aug 2019 11:32:47

'पनीर कोल्हापुरी' देता है चटपटा स्वाद, जानें इसे बनाने का बेहतरीन तरीका #Recipe

पनीर का स्वाद सभी लेना पसंद करते हैं और लोग इसे अपने घर पर भी बहुत बनाते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि कुछ लोगों को पनीर का मीठा स्वाद पसंद नहीं आता हैं और उन्हें इसमें चटपटा स्वाद चाहिए होता हैं। ऐसे में आप 'पनीर कोल्हापुरी' की मदद से चटपटे पनीर की चाहत को पूरा कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'पनीर कोल्हापुरी' बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं जो बेहतरीन स्वाद देती हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

paneer kolhapuri recipe,recipe,special recipe,paneer recipe

आवश्यक सामग्री

ताजा पनीर - 250 ग्राम
तेल - 2-3 टेबल स्पून
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
तिल - 2 छोटे चम्मच
जीरा - 1 छोटा चम्मच
सौंफ - 1 छोटी चम्मच
टमाटर - 4
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
काजू - ¼ कप
सूखा नारियल - ⅓ कप(कद्दूकस किया हुआ)
साबुत गरम मसाला (1 बडी़ इलायची, 2 छोटी इलायची, 4 लौंग, 8-10 काली मिर्च, 1 इंच दालचीनी)
साबुत लाल मिर्च - 2
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हींग - 1 चुटकी

paneer kolhapuri recipe,recipe,special recipe,paneer recipe

कोल्हापुरी मसाला बनाने के लिए
पैन को गर्म कर इसमें तिल, 1 छोटी चम्मच जीरा, सौंफ, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, छोटी इलाइची और बड़ी इलाइची को डालें और लगातार इसे चलाते हुए हल्का सा भुन जाने पर इसमें नारियल का बुरादा मिक्स कर लें और थोड़ा और भून लें। अब इसे एक थाली में निकालकर पंखे के नीच ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर थोड़ा मोटा (दरदरा) पीस लें।

कोल्हापुरी पनीर बनाने की विधि
- पनीर को 1-1 इंच के चौकोर टुकड़ों में काट लें और टमाटर हरी मिर्च अदरक, काजू को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें।
- अब एक कढ़ाई ले और उसे गर्म कर उसमें तेल डालिए। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालकर चटकने दें।
- इसमें हींग, हल्दी, धनिया डालकर हल्का भूनें।
- इसके बाद इसमें साबुत खड़ी लाल मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू का पेस्ट डाल कर मिलाइए।
- इस मसाले को करछुल की सहायता से तब तक चलाते रहिये जब तक कढ़ाई में तेल और मसाला अलग-अलग न दिखाई देने लगे।
- मसाले को सिम आंच पर ही भूनें ताकि ये जले नहीं और अच्छे से पाक भी जाए।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर कोल्हापुरी मसाला भी मिक्स कर लें। अब इसे मिलाते हुए अच्छे से भून लीजिए।
- जब मसाला और तेल अलग होने लगे तो इसमें आधा कप पानी डालकर थोड़ी देर के लिए ढंक दीजिए जिससे यह पाक जाए। अब इसमें जब उबाल आये तो थोड़ा नमक और धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इस ग्रेवी में पनीर के टुकड़े डालकर 3 से 4 मिनट तक सिम आंच पर ढंककर पकाइए।
- लीजिए तैयार है आपकी गर्मागर्म पनीर कोल्हापुरी की सब्जी।
- आप इसे रोटी और चावल के साथ खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल के बीच ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, कही यह बात
अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल के बीच ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, कही यह बात
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म