मॉनसून के इन दिनों में शाम के समय मौसम सुहाना हो जाता हैं और इस समय स्नैक्स में कुछ चटपटा मिल जाए तो शाम का मजा बढ़ जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए नूडल्स पकौड़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 200 ग्राम हक्का नूडल्स
- 1 गाजर (बारीक़ कटे हुए)
- 1 शिमला मिर्च (बारीक़ कटे हुए)
- आधा कप पत्तागोभी (बारीक़ कटी हुई)
![इवनिंग स्नैक्स में आजमाए नूडल्स पकौड़ा, सभी को आएगी पसंद #Recipe noodles pakora recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- 1 प्याज़ (बारीक़ कटा हुआ)
- आधा कप बेसन
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- नूडल्स को उबाल लें।
- इसमें सारी सामग्री मिलाकर पकौड़े बनाकर तल लें।
- शेज़वान चटनी के साथ गरम-गरम सर्व करें।