लॉकडाउन जारी हैं और घरों में इस दौरान आहार में कई चीजें बनाई जा रही हैं। ऐसे में दिन की चाय के दौरान भी कुछ स्नैक्स की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए नूडल्स चाट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका क्रिस्पी स्वाद सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 800 ग्राम हक्का नूडल्स
- आधा कप पत्तागोभी
- आधा कप गाजर
- आधा कप शिमला मिर्च
- 1 कप फ्रेंचबीन्स
- 3/4 कप हरी प्याज़
- 1 टेबलस्पून लहसुन
- 2 टीस्पून टोमैटो सॉस
- 2 टीस्पून ग्रीन चिली सॉस
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस
- 1 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
![लॉकडाउन रेसिपी : सभी को पसंद आएगा नूडल्स चाट का यह स्वाद noodles chaat recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- थोड़ा-सा हरा धनिया
- आधा टीस्पून शक्कर
- नमक स्वादानुसार
- 1 कप तेल
बनाने की विधि
पानी में तेल और नमक डालकर नूडल्स को उबाल लें। ठंडे पानी से नूडल्स को धोकर थोड़ी देर पंखे के नीचे रखें, ताकि पानी अच्छी तरह सूख जाए। अब नूडल्स को तेल में क्रिस्पी होने तक तल लें। आप चाहें तो मार्केट से फ्राइड नूडल्स भी ले सकते हैं। एक दूसरे पैन में 2 टेबलस्पून तेल गरम करके सारी सब्ज़ियां, लहसुन, शक्कर, नमक और कालीमिर्च पाउडर मिलाकर 1 मिनट तक भूनें। नींबू का रस मिलाएं। इसे फ्राइड नूडल्स पर डालें। चिली सॉस और टोमैटो सॉस डालें। हरा धनिया, हरी प्याज़ और मूंगफली से गार्निश करके तुरंत सर्व करें।