लॉकडाउन के इस समय में सभी अपने घरों में कई तरह के व्यंजन बना रहे हैं जो आपका दिन स्पेशल बनाने का काम करें। ऐसे में आज हम आपके लिए मुर्ग मिस्सी रोटी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बेहद लज़ीज़ स्वाद देगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- डेढ़ कप मुर्ग कीमा
- 1-1 कप गेहूं का आटा और बेसन, नमक स्वादानुसार
- 1-1 टीस्पून हल्दी पाउडर और चाट मसाला
- 4 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1 अंडा (फेंटा हुआ)
- आधा टीस्पून अनारदाना पाउडर
![लॉकडाउन रेसिपी : बेहद लज़ीज़ स्वाद देगी मुर्ग मिस्सी रोटी murgh missi roti recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus]()
- 1 प्याज़ और 2 टेबलस्पून हरा धनिया (दोनों बारीक़ कटे हुए)
- 1 टेबलस्पून तेल
- पानी आवश्यकतानुसार
- सेंकने के लिए तेल
बनाने की विधि
- सेंकने के लिए तेल को छोड़कर बची हुई सारी सामग्री मिलाकर गूंध लें।
- मोटी लोई लेकर बेलें और गरम तवे पर तेल लगाकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें।