न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाजार जैसे गोलगप्पे बनाए घर पर ही #Recipe

आप चाहे तो बाजार जैसे गोलगप्पे घर पर ही बना सकते हैं। हम आपको गोलगप्पे बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 1:00:54

बाजार जैसे गोलगप्पे बनाए घर पर ही #Recipe

लॉकडाउन की वजह से बाहर बाजार सभी बंद हैं। ऐसे में उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हैं जी रोज गोलगप्पे खाना पसंद करते हैं। जी हां, कई लोग हैं जिन्हें रोज गोलगप्पे खाने की चाहत होती हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब यह चाहत पूरी नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में आप चाहे तो बाजार जैसे गोलगप्पे घर पर ही बना सकते हैं। हम आपको गोलगप्पे बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

गोल गप्पे की पूरी बनाने के लिए सामग्री

सूजी - 1 कप
गेहूं का आटा - 1 कप
नमक - 1 बड़ा चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1 चुटकी
पानी - आटा गूथने के लिए
तेल - तलने के लिए

golgappa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,coronavirus,lockdown

गोल गप्पे का पानी बनाने के लिए सामग्री

धनिया पत्ता - 1 कप
पुदिना पत्ता - 1 कप
हरी मिर्च - 3 से 4
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
इमली का पानी - 1 कप
नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
काला नमक - 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
जीरा पाउडर - डेढ़ बड़ी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
अमचूर पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

गोल गप्पे का फिलिंग बनाने के लिए सामग्री

आलू - 5( उबले हुए)
काला चना - 1 कप ( उबले हुए)
धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
जीरा पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1 बड़ा चम्मच (कुटी हुई)
काला नमक - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ती - 2 बड़े चम्मच

golgappa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,coronavirus,lockdown

गोल गप्पे बनाने की विधि

सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, आटा, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इनमें पानी डालते हुए अच्छे से गूथ लें। गूंथा हुआ आटा ज्यादा हार्ड नहीं होना चाहिए। इसके बाद इस आटे को एक मुलायम कपड़े से ढककर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधा घंटा बीत जाने के बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें। गोलगप्पे की पूरियों को फ्राई करने के लिए तेल को अच्छी तरह से गर्म करें। इसके बाद गूंथे हुए आटे की लोइयां बना लें और उन्हें छोटी पूरियों के आकार में बेल लें।

इसके बाद इन पूरियों को अच्छे से फ्राई कर लें। इसके बाद इन्हें ढक कर रख दें। ये बिल्कुल क्रिस्पी बनेंगी। वहीं दूसरी तरफ गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए मिक्सी में धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस और इमली का पानी डालें। अब इन सबका एक अच्छा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मिक्सर से निकालकर छान लें और एक बाउल में डाल दें।

अब इस पानी में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, काला नमक, अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पानी की मात्रा को बढ़ाने के लिए इसमें करीब 1 लीटर पानी एड कर दें। एक बार फिर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपके गोलगप्पे का पानी तैयार है। अब गोलगप्पे की फिलिंग तैयार करने के लिए एक बाउल में उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें काला चना, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक, नमक, कुटी हुई लाल मिर्च और धनिया पत्ती मिला लें। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप गोलगप्पे का मजा ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका