न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या कभी ट्राई किया हैं 'गोभी मुसल्लम', स्वाद ऐसा जो दिन बना दे #Recipe

आज हम आपके लिए 'गोभी मुसल्लम' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Jan 2020 11:33:46

क्या कभी ट्राई किया हैं 'गोभी मुसल्लम', स्वाद ऐसा जो दिन बना दे #Recipe

सर्दियों का मौसम हैं और आप सभी ने इस मौसम में गोभी की सब्जी का स्वाद तो चखा ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी गोभी की सब्जी से हटकर कुछ ट्राई किया हैं। आज हम आपके लिए 'गोभी मुसल्लम' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

फूल गोभी - 1 (600 ग्राम)
टमाटर - 5 (400 ग्राम)
हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा)
तेल - 4 टेबल स्पून
जीरा - ¾ छोटी चम्मचहल्दी पाउडर - ⅓ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1।5 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च - 2
काजू - ½ कप|
बडी़ इलायची - 2
लौंग - 4|
दालचीनी - ½ इंच टुकडा़
काली मिर्च - 6
नमक - स्वादानुसा

gobhi musallam recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

ग्रेवी की विधि

- गोभी मुसल्लम बनाने के लिए सबसे पहले एकदम फ्रेश साफ, बिना दाग की गोभी लें जो एकदम टाइट हो। गोभी को बिना काटे ही इसके ऊपर से अच्छे से धो ले। चाहें तो उबले हुए पानी में नमक दाल कर इसमें 5 से 7 मिनट तक गोभी के फूल को पूरी तरीके से डुबो कर रखें। इसके बाद इसे चाकू से गोदकर चेक करें।

- अब बाकी सब्जियों (टमाटर, अदरक और हरी मिर्च) को पानी से धोकर धोकर मोटा-मोटा काट लें। फिर इसे मिक्सी में डालकर चला लें और महीन पेस्ट बना लें।

- इसके बाद काजू को पानी से धोकर साफ कर लें। इसके बाद इसे 40 से 50 मिनट के लिए पानी में भिगोकर फूलने के लिए रख दें। फिर मिक्सी में पानी के साथ डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।

- इसके बाद उबले हुए पानी में रखी गोभी के फूल को पलटकर नीचे की ओर से भी अच्छे से पकने के लिए फिर से 5 मिनिट के लिए ढक्कन से ढंक दें।

- गोभी को गैस पर चढ़ाकर 7 मिनट उबाल लें ताकि ये अच्छे से पक जाए।

बनाने की विधि

- मसाला तैयार करने के लिए पैन में 3 से 4 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें। इसके बाद जीरा डालकर भुनें। फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और साबुत मसाले डालकर हल्का सा भून लें।

- फिर इसमें टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए। मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग ना दिखाई देने लगे ।

- जब मसाला अच्छे से भून जाए तब इसमें काजू का पेस्ट डालकर मिला लें। इसे तब तक भून लें जब तक कि तेल अलग न दिखाई देने लगे।

- इसके बाद इस मसाले में 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस ग्रेवी में गरम मसाला और ½ छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। साथ ही थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए।

- उबाली हुई गोभी को मसाले में डाल दीजिए और ग्रेवी को गोभी के ऊपर डालकर गोभी को धीमी आंच पर ग्रेवी के साथ में ढककर 3 से 4 मिनिट के लिए पकने दीजिए।

- कम से कम 7 मिनट बाद गोभी को चेक करके देखें। अब लगे कि मसाला सब्जी में अच्छे से अब्सॉर्ब हो गया है तो समझ लीजिए कि आपका गोभी मुसल्लम तैयार हो चुका है।

- आंच बंद कर दें और गोभी को एक सर्विंग बौल में निकल लें। अब इस पकी हुई गोभी के ऊपर मसाले की तरी डालें।

- लीजिए तैयार हो चुका है आपका टेस्टी गोभी मुसल्लम। इसे हरे धनिये और फ्रेश क्रीम से गार्निश कर सर्व करें। इसे आप परांठे, चपाती, नान या चावल के साथ चटकारे लेकर खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म