शाम के मौसम में डिनर से पहले कुछ चटपटा मिल जाए तो मॉनसून की सुहानी शाम का मजा और भी बढ़ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए अंडा भुरजी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो इसमें आपकी मदद करेगी। तो आइये जानते हैं अंडा भुरजी बनाने की Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 4 फेंटे हुए अंडे
2 कटे हुए प्याज़
- 1/4 कप दूध
- 1 टीस्पून घी
- आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
![सुहानी शाम का मजा बढ़ाएगी अंडा भुरजी #Recipe
egg bhurji recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- नमक स्वादानुसार
- 1 कटा हुआ टमाटर
- गार्निशिंग के लिए थोडा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
बनाने की विधि
- बाउल में अंडे और दूध मिलाकर फेंटें।
- माइक्रोसेफ पैन में घी और प्याज़ डालकर माइक्रो हाई पर 3-4 मिनट रखें। बीच-बीच में चलाएं।
- टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर माइक्रो हाई पर 2-3 मिनट रखें। बीच-बीच में चलाएं।
- फेंटे हुए अंडे मिलाएं और माइक्रो हाई पर 2-3 मिनट रखें। बीच-बीच में चलाएं।
- हरे धनिया से सजाकर सर्व करें।