न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में घर बैठे ले परिवार के साथ पार्टी का मजा, बनाए दही के शोले #Recipe

आज हम आपके लिए दही के शोले बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने स्वाद से सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 1:07:55

गर्मियों में घर बैठे ले परिवार के साथ पार्टी का मजा, बनाए दही के शोले #Recipe

गर्मियों के इस मौसम में जब कोरोना का कहर भी जारी हैं तो घर से बाहर जब तक बहुत जरूरत ना हो तो नहीं निकलने में ही समझदारी हैं। ऐसे में घर में परिवार के साथ पार्टी का मजा ले सकते हैं और कुछ लजीज बनाकर स्पेशल फील करा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए दही के शोले बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने स्वाद से सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड - 8
दही - 1 कप
पनीर - 100 ग्राम
शिमला मिर्च - ½ कप
मैदा - 2 टेबल स्पून
नमक - स्‍वादानुसार
गाजर - ½ कप
हरी मिर्च - 4
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर - ¼ टेबल स्‍पून
तेल - अदांजानुसार

गर्मियों में घर बैठे ले परिवार के साथ पार्टी का मजा, बनाए दही के शोले #Recipe

बनाने की विधि

- दही के शोले बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरे धनिये की पत्तियों को बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में दही निकाल लें और इसमें पनीर को कद्दूकस करके डालें। साथ में बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, हरा धनिया और हरी मिर्च, काली मिर्च और स्‍वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।
- काली मिर्च पाउडर न हो तो आठ से दस काली मिर्च कूटकर भी आप इसमें डाल सकते हैं। अब मैदा लें और उसमें अंदाजानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल बना लें। ध्‍यान रखें कि इस घोल में गुठलियां न बनें।
- अब ब्रेड लें और इनके किनारे चाकू की मदद से काटकर अलग कर लें। इसके बाद, एक कटा हुआ ब्रेड लें और उसे बेलन की सहायता से दबाव देते हुए बेल लें। बेली हुई ब्रेड पर एक टेबल स्‍पून पनीर की स्टफिंग रखें और ब्रेड के किनारों पर मैदे का घोल लगाकर इसे रोल कर लें।
- ब्रेड के किनारों को अच्‍छे से चिपकाने के लिए ब्रेड रोल को पॉलीथीन शीट पर रखकर एक बार फिर से रोल कर लें। फिर इस रोल के दोनों किनारों को हल्के हाथों से दबाते हुए एक दूसरे की विपरित दिशा में मोड़ लें।
- दही के शोले अच्छे से चिपक जाएंगे। ब्रेड रोल को पॉलीथीन शीट से निकालकर एक प्लेट में रखें। इसी तरह से सारे दही के शोले बनाकर तैयार कर लें।
- गैस में एक कड़ाही चढ़ाए और इसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें तैयार शोले डालें। शोलों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- शोलों को फ्राई करने में चार से पांच मिनट का समय लगता है। अब इन फ्राई किए हुए दही के शोलों को एक प्लेट में निकाल लें।
- दही के शोले फ्राई करने के लिए हमेशा मीडियम-हाई गर्म तेल ही रहे। तेल हल्का गर्म होगा तो दही के शोलों को तलने में ज्‍यादा समय लगेगा और साथ ही तलते हुए रोल से दही की स्टफिंग बाहर भी आ सकती है।
- अगर तेल ज्‍यादा गर्म होगा तो ब्रेड ऊपर से जल्दी फ्राई हो जाएगा और क्रिस्पी नहीं बनेगा। तैयार हैं आपके गर्मागरम दही के शोले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री