जब भी कभी बच्चों की पार्टी रखी जाती हैं तो सबसे बड़ी चिंता होती हैं कि उनके लिए क्या बनाया जाए जो उनको पसंद आए। ऐसे में आज हम आपके लिए चीज़ कटलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बच्चों का पसंदीदा स्नैक्स साबित होगा। इसे सभी बच्चे बड़े चाव से खाएंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1/4 कप चावल का आटा
- 1/4 कप बेसन
- 1/4 कप आलू (उबले हुए)
- 1 टेबलस्पून गाजर (बारीक़ कटे हुए)
- 1 टेबलस्पून पत्तागोभी (बारीक़ कटे हुए)
- 1 टेबलस्पून प्याज़ (बारीक़ कटे हुए)
- 1 टीस्पून सोया सॉस
- 1 टीस्पूनचिली सॉस
- थोड़ा-सा ब्रेड का चूरा
![बच्चों का पसंदीदा स्नैक्स साबित होगा चीज़ कटलेट, बनाना बहुत आसान #Recipe cheese cutlet recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 2 बेसिल लीव्स
- नमक स्वादानुसार
- आधा टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
- 3-4 चीज़ स्टिक (आधे इंच मोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- चावल के आटे में आलू, गाजर, पत्तागोभी, प्याज़, सोया व चिली सॉस, बेसिल लीव्स, बेसन, नमक, कालीमिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण को हथेली पर फैलाएं और बीच में चीज़ स्टिक रखकर अच्छी तरह कवर कर दें।
- ब्रेड के चूरे में लपेट लें।
- कड़ाही में तेल गरम करके चीज़ी कॉकटेल को सुनहरा होने तक तल लें।
- सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।