नाश्ते में परांठे खाना आम बात हैं लेकिन जरूरी भी हैं कि ये हेल्दी भी हो। ऐसे में आप ब्रोकली परांठे की मदद ले सकते हैं जो सेहत के लिहाज से तो अच्छे हैं ही लेकिन साथ ही में स्वाद से भी भरपूर हैं। यह बच्चों के लिए एक बेहतरीन नाश्ता साबित होगा। तो आइये जानते हैं ब्रोकली पराठा बनाने की Recipe के बारे में।
स्वस्थ खानपान के लिए शिल्पा शेट्ठी ने बनाई 'ज्वार की रोटी' #Recipe
बच्चों को बहुत पसंद आएगा यह 'क्रीमी पास्ता' #Recipe
आवश्यक सामग्री
ब्रोकली - 1
आटा - 3 कप
प्याज - 2
रिफाइंड ऑयल - 3 चम्मच
मैदा - 4 चम्मच
![ब्रोकली पराठा बनेगा बच्चों के लिए हेल्दी नाश्ता #Recipe broccoli paratha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
हरी मिर्च - 4 पिसी हुई
नमक - स्वादानुसार
हल्दी - 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1/2 चम्मच
पानी - आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप ब्रोकली को अच्छे से साफ कर लें और उसे छोटे-छोटे काट कर एक पैन में धीमी आंच पर उबाल लें।
- इसके बाद आप प्याज, हरी मिर्च, हल्दी, गरम मसला और उबले हुए ब्रोकली को ग्राइंडर में अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब आप आटे में मिक्स किया हुआ ब्रोकली और नमक डाल कर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसे गूंथ लें।
- अब इस आटे से पराठे बनाएं और एक पैन में तेल डालकर दोनों साइड सुनहरा होने तक पकने दें।
- आपका ब्रोकली पराठा तैयार है। इसे हरी या फिर मीठी चटनी व अचार के साथ गर्मागरम सर्व करें।