न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते है रेस्टोरेंट के 'मलाई कोफ्ता' का स्वाद घर पर, तो इस तरह बनाए #Recipe

हम आपके लिए 'मलाई कोफ्ता' बनाने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जो रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देगी और आपको बाहर के खाने से बचाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 12:26:46

लेना चाहते है रेस्टोरेंट के 'मलाई कोफ्ता' का स्वाद घर पर, तो इस तरह बनाए #Recipe

हर गृहणी की चाहत होती है कि कभीकभार घर पर कुछ स्पेशल बनाया जाए जिसकी वजह से बाहर रेस्टोरेंट का अनहेल्दी फ़ूड ना खाना पड़े। इसलिए आज हम आपके लिए 'मलाई कोफ्ता (Malai Kofta Recipe)' बनाने की ऐसी रेसिपी (Recipe) लेकर आए हैं जो रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देगी और आपको बाहर के खाने से बचाएगी। तो आइये जानते है इस रेसिपी (Recipe) के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- पनीर 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- आलू 2 (उबले हुए)
- काजू 1 बड़ा चम्मच (बारीक काट लें)
- किसमिस 1 बड़ा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- कॉर्न फ्लोर 3 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर 1/4 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1/2 बड़ा चम्मच
- ग्रेवी के लिए सामग्री
- प्याज 2
- टमाटर 3
- अदरक लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 2 बड़ा चम्मच
- हल्दी आधा बड़ा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- काजू का पेस्ट 1/4 कप
- तेज पत्ता 1
- दाल चीनी 1 इंच का टुकड़ा
- इलायची 2
- लौंग 3
- कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर 1/2छोटा चम्मच
- तेल आवश्यकतानुसार
- धनियापत्ती 2 बड़ा चम्मच
- क्रीम 2 बड़ा चम्मच

* बनाने की विधि :

- एक बाउल में उबले हुए आलू को मैश करके रख लें।

- अब एक अलग बाउल में कद्दूकस किया पनीर, आलू, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटे हुए काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

- इस मिश्रण से गोल-गोल कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें।

- अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गैस मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें।

- जब तेल गरम हो जाए इसमें 3-4 कोफ्ते डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तलकर निकाल लें।

- इसी तरह से बाकी के कोफ्ते भी तल लें। फिर आंच बंद कर दें।

* ऐसे बनाएं ग्रेवी :

- ग्रेवी बनाने के लिए प्याज और टमाटर को अलग-अलग पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।

- फिर एक दूसरी कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम होने के लिए रखें।

- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें दाल चीनी, तेज पत्ता, लौंग और इलायची डालकर भून लें।

- फिर इसमें पिसी हुई प्याज का पेस्ट डाल दीजिए और सुनहरा होने तक अच्छे से भून लीजिए।

- इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक और भून लें।

- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो ग्रेवी में टमाटर की प्यूरी मिलाकर 3-4 मिनट तक अच्छे से चलाकर पका लें।

- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर मसाला के तेल छोड़ने तक भून लीजिए।

- जब ग्रेवी भुन जाए तो इसमें 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।

- इसके बाद नमक और कसूरी मेथी डाल कर मिला लें। फिर इसमें तैयार किए कोफ्ता डाल दीजिए।

- हल्के हाथ से चलाकर मिलाकर आंच बंद कर दीजिए। मलाई कोफ्ता बनकर तैयार है।

- सर्विंग बाउल में निकाल लें। हरे धनियापत्ती और क्रीम से गार्निश करके सर्व कीजिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका