Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोटी की जगह आजमाकर देखें 'लच्छा पराठा', बनाएगा आपके भोजन को लजीज #Recipe

हम आपके लिए 'लच्छा पराठा' बनाने की Recipe लेकर आए है जिसकी मदद से आप घर पर ही इसे बनाकर भोजन में बदलाव ला सकते हैं और यह घर का बना होने के कारण हेल्दी भी रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 3:51:48

रोटी की जगह आजमाकर देखें 'लच्छा पराठा', बनाएगा आपके भोजन को लजीज #Recipe

अक्सर देखा गया है कि लोग अपने भोजन में कुछ बदलाव और नयापन लाने के लिए रेस्टोरेंट जाना पसंद करते हैं। लेकिन रेस्टोरेंट का यह खाना आपकी सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं हैं। इसलिए आज हम आपके लिए 'लच्छा पराठा' बनाने की Recipe लेकर आए है जिसकी मदद से आप घर पर ही इसे बनाकर भोजन में बदलाव ला सकते हैं और यह घर का बना होने के कारण हेल्दी भी रहेगा। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- आटा डेढ़ कप
- मैदा आधा कप
- घी या तेल 3 बड़ा चम्मच
- तलने के लिए तेल
- स्वादानुसार नमक
- चीनी 1 छोटा चम्मच
- दूध आधा कप
- पानी आधा कप
- आधा कप आटा पलथन के लिए
- तवा
laccha paratha,paratha recipe,recipe * बनाने की विधि :

- एक बर्तन में आटा, मैदा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

- इसके बाद इसमें तेल, दूध और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए नरम-मुलायम आटा गूंद लें।

- गुंदे हुए आटे का 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

- तय समय बाद इसे 2 से 3 बार अच्छी तरह गूंदकर चिकना कर लें।

- आटे की 10-12 बराबर लोइयां तोड़ लें।

- एक लोई लेकर इसमें थोड़ा-सा पलथन लपेटकर मोटी रोटी बेल लें।

- फिर इसके ऊपर आधा छोटा चम्मच तेल फैलाएं और थोड़ा-सा आटा छिड़क लें।

- इस रोटी को कागज की तरह फोल्ड करें। याद रखें रोटी को रोल नहीं करना है बल्कि फोल्ड करना है।

- इसके बाद दोनों किनारों को पकड़कर थोड़ा खीचकर लंबा करें और फिर जलेबी की तरह रोल कर लें।

- इसी तरह से बाकी लोइयों से जलेबी की रोल तैयार कर लें।

- मीडियम आंच पर तवा गर्म होने के लिए रखें।

- अब एक जलेबी जैसी लोई को लेकर बेल लें। रोटी थोड़ी मोटी ही रखें। बेलने के बाद आप पाएंगी कि रोटी लच्छेदार बनी है।

- तैयार रोटी को तवे पर रखें। दोनों तरफ से सेंकने के बाद इस पर तेल लगाएं और सुनहरा होने तक पकाएं। पकाने के बाद इसमें चित्ती पड़ जाएगी।

- दोनों तरफ अच्छी तरह सिंकने के बाद पराठे को प्लेट पर निकाल लें।

- पराठे को दोनों हथेलियों के बीच रखकर मसल दें ताकि इसकी परतें अलग हो जाएं।

- इस तरीके से बाकी बची लोइयों से भी पराठे बना लें।

- तैयार पराठे को मनपसंद सब्जी या फिर दाल मखनी के साथ खाएं-खिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology