Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस सक्रांति मीठे के साथ बनाये सूजी की 'कुरकुरी मिक्स वेज पकौड़ी' #Recipe

बेसन के पकौड़ों से एकदम अलग स्वाद के सूजी की कुरकुरी मिक्स वेज पकौड़ी, किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक्स.

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jan 2018 5:51:57

इस सक्रांति मीठे के साथ बनाये सूजी की 'कुरकुरी मिक्स वेज पकौड़ी' #Recipe

बेसन के पकौड़ों से एकदम अलग स्वाद के सूजी की कुरकुरी मिक्स वेज पकौड़ी, किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक्स.

आवश्यक सामग्री -

सूजी- 1 कप (180 ग्राम)
फैंटा हुआ दही- ¾ कप
शिमला मिर्च- ½ कप (बारीक कटी हुई)
फूल गोभी- ½ कप (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
अदरक- ½ इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 से 3 (बारीक कटी हुई)
नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच से कम
तेल- तलने के लिए

विधि

*पकौड़े बनाने के लिए सूजी से बैटर तैयार कीजिए. इसके लिए एक बड़े प्याले में सूजी और दही डाल लीजिए. सूजी को दही में अच्छे से घोल लीजिए. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एकदम बेसन के बैटर जैसा घोल तैयार कर लीजिए.

*पकौड़े वाली कन्सिस्टेन्सी का बैटर बनाने के बाद, इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटी फूलगोभी, हरा धनिया, बारीक कटा अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलने तक मिला दीजिए. बैटर गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर दीजिए. बैटर को 5 मिनिट रख दीजिए ताकि सूजी फूलकर तैयार हो जाए.

*सूजी के फूल जाने पर इसमें बेकिंग सोडा मिला दीजिए. बैटर तैयार है. इतना बैटर बनाने में ½ कप से थोड़ा ज्यादा पानी का इस्तेमाल हुआ है.

*पकौड़े तलने के कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए. तेल गरम होने पर कढ़ाही के ऊपर हाथ ले जाकर चैक कीजिए. अगर हाथ पर हीट लग रही है, तो तेल गरम है. पहले तेल में एक पकौड़ा डालकर देख लीजिए, पकौड़ा सिक रहा है यानी कि तेल गरम है. कढ़ाही में पकौड़े तलने के लिए डाल दीजिए और गैस मध्यम कर लीजिए.

*पकौड़ों को नीचे की ओर से ब्राउन होने के बाद पलट दीजिए और इन्हें चारों ओर अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिए.

*पकौड़ों के सिकते ही, इन्हें कलछी से उठाइए और कढ़ाही के किनारे पर थोड़ी देर रोककर रखिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और पकौड़े निकालकर प्लेट में रख दीजिए. इसी तरीके से सारे पकौड़े बनाकर तैयार कर लीजिए. एक बार के पकौड़े तलने में 4 से 5 मिनिट लग जाते हैं.

*गरमागरम स्वादिष्ट सूजी के पकौड़े बनकर तैयार हैं. इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये इतनी जल्दी बन जाते हैं कि कोई भी मेहमान आया हो, तो इन्हें फटाफट बनाकर खिलाया जा सकता है. इसके अलावा शाम के समय हल्की फुल्की भूख लगने पर भी इन्हें झटपट बनाकर खाया जा सकता है. इन पकौड़ों को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology