न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोल-मटोल गर्मागर्म 'गुलाब जामुन' देंगे मीठे का मजा, बनाए घर पर आसानी से #Recipe

जो कि मुंह में जाकर घुल सा जाता हैं और स्वाद देता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Sep 2018 4:48:22

गोल-मटोल गर्मागर्म 'गुलाब जामुन' देंगे मीठे का मजा, बनाए घर पर आसानी से #Recipe

अक्सर देखा गया है कि कोई भी फंक्शन या पार्टी हो मीठे में गुलाब जामुन तो होता ही हैं। गोल-गोल गर्मागर्म गुलाब जामुन खाने का मजा ही अलग होता हैं। जो कि मुंह में जाकर घुल सा जाता हैं और स्वाद देता हैं। इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुलाब जामुन बनाने की Recipe के बारे में। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- गुलाब जामुन बनाने के लिए
- मावा (100 ग्राम)
- एक बड़ा चम्मच मैदा
- एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा
- घी जरूरत के अनुसार
- चाशनी के लिए
- दो कप चीनी
- दो बड़े चम्मच दूध थोड़ा पानी मिला हुआ
- चार हरी इलायची पिसी हुई
- दो कप पानी

* बनाने की विधि :

- सबसे पहले एक बर्तन में मावा (खोया) हाथ से अच्छी तरह से मैश करें। मावे में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए।
- अब मावे में बेकिंग सोडा और मैदा मिलाकर गूंदें, इसे न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नर्म। ध्यान रहे मावा-मैदा सूखा नहीं रहना चाहिए। यदि सूखा लग रहा है तो हथेलियों को पानी से गीला करके उसे फिर गूंद लें।
- जब मावा-मैदा का मिश्रण अच्छी तरह गुंद कर तैयार हो जाए, तो इसको बराबर के छोटे बॉल्स में बांट लें।
- अब गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें ब्रेड का एक टुकड़ा डालकर फ्राई कर लें। जब ब्रेड घी में ऊपर आ जाए, तो आंच धीमी करके घी में गुलाब जामुन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- जब घी ठंडा होने लगे तो कड़ाही में बॉल्स डालने से पहले आंच तेज कर घी गरम करें और फिर गैस धीमी करके गुलाब जामुन सेंक लें। इन्हें सेंक कर एक प्लेट में निकाल कर रखें।

recipe gulab jamun,recipe,sweets

* चाशनी बनाए इस तरह :

- चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच में रख दें और चीनी के घुलने तक इसे एक बड़ी चम्मच की मदद से चलाते रहें।
- जब चीनी घुल जाए, तो आंच तेज कर चाशनी को उबालें।
- अब चाशनी में दूध मिलाकर उसे तेज आंच पर ही उबलने दें।
- चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। एक चम्मच में चाशनी लेकर उसे उंगली से चिपका कर देखें। यदि एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें। वरना थोड़ा और पकाएं और फिर चेक करें।
- इसके बाद चाशनी को एक छलनी से छानकर फिर से गैस पर रख दें और इसमें पिसी हुई इलायची मिलाकर एक मिनट तक और पकाएं।
- गैस बंद कर दें और इस तैयार चाशनी में गुलाब जामुन डाल दें। आधे घंटे में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे।
- तैयार हैं स्वादिष्ट गुलाब जामुन। कटोरियों में रख कर खाएं और खिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज