न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन में पड़ा ज्यादा मिर्च-मसाला बिगाड़ता है इसका स्वाद, इन टिप्स की मदद से करें इसे ठीक

आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से भोजन में पड़ा ज्यादा मिर्च-मसाला दूर किया जा सकता हैं और सब्जी का स्वाद लौटाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Oct 2019 3:34:51

भोजन में पड़ा ज्यादा मिर्च-मसाला बिगाड़ता है इसका स्वाद, इन टिप्स की मदद से करें इसे ठीक

हर किसी की चाहत होती हैं कि उसके बनाए हुए खाने में सभी मिर्च-मसाले (Spices) बिल्कुल सही अनुपात में हो, जिससे इसका स्वाद बेहतरीन और लाजवाब बने। लेकिन कभीकभार ध्यान ना रहने से मसाले दोबारा डल जाते हैं या गलती से गिर जाते हैं तो इनकी मात्रा सब्जी का स्वाद बर्बाद कर देती है। ऐसे में आपकी मेहनत पर पानी फिर जाता हैं और भोजन (Food) के स्वाद का मजा किरकिरा होने लगता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स (Tips) लेकर आए हैं जिनकी मदद से भोजन में पड़ा ज्यादा मिर्च-मसाला दूर किया जा सकता हैं और सब्जी का स्वाद लौटाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

ज्‍यादा गिर जाएं मसाला

खाने में मिर्च-मसाले ज्यादा हो जाने पर मुख्य सामग्री की मात्रा बढ़ा दें। मसलन अगर आपने चिकन या मिक्स वैज आदि कुछ बनाया है तो इसमें और ज्यादा चिकन या सब्जियां, जो भी आप बना रहे हैं, डाल दें। साथ कुछ बिना नमक मसाले वाली प्यूरी या सब्जियां भी मिला दें। इस तरह खाने में मौजूद तीखा कम हो जाएगा और डिश काफी हद तक ठीक स्वाद वाली हो जाएगी।

home tips,kitchen tips,cooking tips,remove excess chili spice in the food,taste of vegetable

नमक पड़ जाए ज्‍यादा

अक्‍सर खाने में नमक का सही अनुपात नहीं मालूम चलने के वजह से दाल-सब्जी में नमक ज्यादा पड़ जाता है। ऐसे में आलू छीलकर डाल दें और सर्व करने से पहले निकाल लें। आलू दाल, सब्जी या सूप में ज्यादा पड़े नमक को सोख लेगा और इससे पकवान के स्वाद में भी कोई कमी नहीं आएगी। नमक ज्यादा होने पर आप उसमें 1-2 चम्मच दही भी डाल सकती हैं। इससे खाने का स्वाद भी नहीं बिगड़ेगा और नमक भी कम हो जाएगा।

मिर्च हो जाए ज्‍यादा

ग्रेवी वाली सब्जी या दाल में नमक-मिर्च ज्यादा होने पर उसमें आटे की लोई बनाकर डालें। इससे डिश का खारापन और तीखापन लोई में आ जाएगा। कुछ समय बाद इसे निकाल कर डिश को सर्व करें। सब्जी का तीखापन करने के लिए आप उसमें उबला हुआ आलू अच्छी तरह मसल कर डाल दें। ऐसा करने से सब्जी में मिर्च का तीखापन गायब हो जाएगा।

ग्रेवी या सूप वाली सब्‍जी में

अगर सब्जी में ज्‍यादा ग्रेवी है या सूप है तो उसमे फ़्रेश क्रीम, दही, या मलाई मिला कर तीखापन को कम करें। इससे स्वाद भी बढ़ जायेगा और तीखापन भी कम हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक