न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते है अपनी बाइक की लंबी लाइफ, इन तरीकों से करें इसका रख रखाव

आखिर उनकी मेहनत और थोड़ी-थोड़ी सेविंग्स से वे बाइक लेकर आते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Oct 2018 7:14:17

चाहते है अपनी बाइक की लंबी लाइफ, इन तरीकों से करें इसका रख रखाव

आपने अक्सर लड़कों को देखा होगा कि किस तरह से वे अपनी बाइक से प्यार करते हैं और उसका रखरखाव करते हैं, आखिर उनकी मेहनत और थोड़ी-थोड़ी सेविंग्स से वे बाइक लेकर आते हैं। सभी चाहते है कि उनकी बाइक लम्बे समय तक उनका साथ दे और इसके लिए बिका का सही रखरखाव करना बहुत जरूरी होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी बाइक का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स को।

* इंजन की रेग्युलर सर्विसिंग कराएं

अपने बाइक के बेहतर रख-रखाव के लिए उसके इंजन की रेग्युलर सर्विसिंग कराते रहें और सर्विसिंग के दौरान कार्ब्युरेटर और वॉल्व की सफाई जरूर कराएं। हर 1500 किलोमीटर के बाद कार्ब्युरेटर को साफ करें इसके साथ ही बाइक की स्पार्क प्लग का भी ध्यान रखें।

* अच्छे इंजन ऑयल का इस्तेमाल

बाइक का सबसे जरूरी हिस्सा उसका इंजन होता है इसलिए इसकी खास देखभाल बेहद जरूरी है। बाइक के इंजन के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए उसमें अच्छे इंजन ऑइल का इस्तेमाल करें। गंदे इंजन ऑयल के साथ बाइक चलाने से ना सिर्फ माइलेज पर असर पड़ता है बल्कि इससे इंजन की लाइफ और परफॉरमेंस पर भी असर पड़ता है।

bike,long life of bike,bike care tips,bike tips

* एयर फिल्टर की सफाई है जरूरी

एयर फिल्टर को बाइक का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है। अपनी पसंदीदा बाइक की लंबी लाइफ के लिए बाइक के एयर फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहें। इसके साथ ही तय वक्त पर एयर फिल्टर को जरूर बदलें।

* क्लच में फ्री प्ले रखें

बाइक की अच्छी लाइफ के लिए क्लच के एडजस्टमेंट का सही होना बेहद जरूरी है। इसलिए अपने बाइक के क्लच को ज्यादा टाइट रखने के बजाय उसे फ्री प्ले रखें ताकि बाइक चलाते समय क्लच दबा ना रहे। क्लच के टाइट होने से उसपर जोर पड़ता है जिसका असर माइलेज पर होता है।

* बाइक में लगी चेन की साफ-सफाई

बाइक को लंबे समय तक नए जैसा बनाए रखने के लिए उसमें लगी चेन का सही तरीके से रख-रखाव करना बेहद जरूरी है। इसलिए समय-समय पर चेन पर लगी मिट्टी को सॉफ्ट ब्रश से साफ करें। चेन को कभी भी पानी से ना धोएं इससे चेन पर जंग लगने का डर बना रहता है।

* व्हील बैलेंसिंग करना है जरूरी

बाइक के टायर की कंडिशन और उसके एयर प्रेशर का खास ख्याल रखें। बाइक की लंबी उम्र के लिए समय-समय पर व्हील बैलेंसिंग कराते रहें और बिना ग्रिप वाले टायर का इस्तेमाल करने से बचें।

* बैटरी को करें समय-समय पर चार्ज

लंबे समय तक बाइक के अच्छे परफोर्मेंस के लिए आपको बाइक की बैटरी को समय-समय पर साफ करना चाहिए। बैटरी में अगर किसी तरह की लीकेज हो तो उसे तुरंत बदल दें और बैटरी ज्यादा नहीं चलती तो उसे समय-समय पर चार्ज करते रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता