न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद कीमती होते है हीरे के आभूषण, इन टिप्स की मदद से करें रखरखाव

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से हीरे के आभूषणों का अच्छे से रखरखाव किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 4:40:13

बेहद कीमती होते है हीरे के आभूषण, इन टिप्स की मदद से करें रखरखाव

आभूषण किसी भी महिला का रूप संवारने और उन्हें सुन्दर बनाने का काम करते हैं। महिलाऐं अपनी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए कई तरह के आभूषणों की मदद लेती हैं। इन आभूषणों में महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा हीरे के आभूषण पसंद किए जाते हैं जो कि बेहद कीमती होते हैं और इस वजह से इसकी देखभाल और रखरखाव अच्छे से करना जरूरी हो जाता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से हीरे के आभूषणों का अच्छे से रखरखाव किया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

home tips,jewelry tips,jewelry care tips,diamond jewelry,take care of diamond jewelry

- नियमित रूप से सफाई हीरे की चमक को बरकरार रखती है। बेकिंग सोडा या टूथपेस्ट से आभूषण को साफ करने से बचें। इसे सौम्य लिक्विड सोप का इस्तेमाल कर गुनगुने पानी से साफ करें। चाहे तो हानिकारक केमिकल रहित व मॉइश्चराइजर रहित हैंड सोप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

- आप अपने हीरे के आभूषण को समान मात्रा में पानी और अमोनिया मिलाकर उसमें 30 मिनट तक डुबोए रख सकती हैं, फिर इसे धोकर साफ, मुलायम सूती कपड़े से पोंछकर अच्छी तरह सुखा लें।

- अपने आभूषण को पैडेड (गद्दीदार या अस्तर लगे) बॉक्स में रखें। ऐसा नहीं करने से हीरे पर खरोंच के निशान आ सकते हैं। लंबे अर्से तक हीरे के आभूषणों को सुरक्षित रखने के लिए हर आभूषण को अलग-अलग पैडेड बॉक्स में रखें।

- अगर आपके आभूषण में हीरे के साथ ओपल और मोती भी जड़े हुए हैं तो इसे लंबे समय तक बहुत ज्यादा ड्राई जगह या अंधेरे जगह में नहीं रखें, क्योंकि इससे इस रत्न की चमक फीकी पड़ सकती है। ज्यूलरी बॉक्स को नमी वाली जगह पर भी नहीं रखें।

home tips,jewelry tips,jewelry care tips,diamond jewelry,take care of diamond jewelry

- आभूषण को हमेशा मुलायम टूथब्रश से साफ करें। आभूषण को क्लीनिंग सॉल्यूशन से निकालकर हीरे के आसपास हल्के हाथों से ब्रश से साफ करें।

- हीरे के आभूषण को धारदार, नुकीली, या पैनी (शार्प) चीजों से दूर रखें, अगर आप इसे किसी अन्य शार्प ज्यूलरी के पास रखती हैं या धातु के बॉक्स में रखती हैं, तो इसकी सतह पर खरोंच के निशान पड़ सकते हैं और चमक खो सकती है।

- हीरे के आभूषण उतारकर ही स्नान करने जाएं। पानी में मौजूद क्लोरीन इसकी चमक फीकी कर सकता है।

- इत्र या हेयरस्प्रे के इस्तेमाल के बाद ही हीरे के आभूषण को पहनें, क्योंकि इनमें मौजूद केमिकल इसकी रंगत को फीकी कर सकता है।

- व्यायाम आदि करने के दौरान आभूषण पहनने से बचें क्योंकि इस दौरान पसीना निकलता है और कुछ आभूषण खासकर कृत्रिम मोती के आभूषण रंगहीन हो सकते हैं।

- अपने हीरे के आभूषण को साल में दो बार पेशेवर ज्वैलर के पास नियमित जांच के लिए जरूर ले जाएं। वे इस बात की अच्छी तरह से जांच कर सकेंगे कि ये अच्छी शेप में हैं या नहीं और इससे पहले कोई बड़ी टूट-फूट हो, पहले ही किसी तरह के छोटे-मोटे नुकसान होने पर रिपेयर कर देंगे, जिससे आपको अपने कीमती आभूषण को खोने का डर नहीं रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता