Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह करें अपनी जींस की देखभाल, चलेगी सालोंसाल

इसलिए आज हम आपको इसे घर पर ही बिना रंग गवाए और इसकी स्‍ट्रैच को बरकरार रखते हुए इसे धोना बताएगें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 25 May 2020 3:29:04

इस तरह करें अपनी जींस की देखभाल, चलेगी सालोंसाल

जींस को घर पर धोना काफी कठिन कार्य होता है। वह इसलिए क्‍योंकि इसको धोने पर बहुत जल्‍द रंग फेड हो जाता है और मटीरियल भी खराब हो जाता है। ज्‍यादातर लोग इसे ड्रायक्‍लीन करवाने के लिए दे देते हैं पर इसमें खर्चा भी होता है और समय भी जाता है। इसलिए आज हम आपको इसे घर पर ही बिना रंग गवाए और इसकी स्‍ट्रैच को बरकरार रखते हुए इसे धोना बताएगें।
washing tips for jeans,caring tips for jeans,jeans,jeans care tips,household tips,home decor tips नमक के प्रयोग से साफ करें जींस

एक बाल्‍टी में पानी भरे और उसमें 1 चम्‍मच नमक डालें। फिर उसमें जींस डालिये और एक घंटे तक के लिये छोड़ दीजिये।अब जींस को पानी से निकालिये और या तो वॉशिंग मशीन से धो लीजिये या फिर हाथों से। कपड़े को बिल्‍कुल भी ना रगडे़ वरना वह लूज होना शुरु हो जाएगा। जींस को साफ करने के लिये साधारण सर्फ का प्रयोग कीजिये। फिर जब तक झाग समाप्‍त ना होने लगे तब तक उसे बहते हुए पानी से धोएं। फिर जींस को बाहर धूप में सुखाने के लिये उसे अंदर से बाहर पलट लीजिये और फिर सुखाइये। इससे जींस का कपड़ा खराब नहीं होगा।

मशीन को कहें नो

अगर आप अपनी जींस को वॉशिंग मशीन में धोते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही बदल दें। हम सबकी आदत है कि हम कुछ भी पहनने के बाद उसे तुरंत मशीन में डाल देते हैं, लेकिन जींस को कम से कम धोने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप इसे धो भी रहे हैं तो मशीन में तो बिल्कुल भी न डालें। आप इसे मशीन में धोने के स्थान पर हाथों से वॉश करके सूखने के लिए डाल दें। अगर किसी वजह से आपको मशीन में जींस धोनी पड़ जाए तो मशीन को हमेशा जेंटल मोड पर ही रखें। washing tips for jeans,caring tips for jeans,jeans,jeans care tips,household tips,home decor tips बिना मशीन के जींस धोने का तरीका

कुछ लोगों का मानना है, कि मशीन के बिना जींस साफ नहीं धोई जा सकती, पर ऐसा नहीं है। अगर आपके पास वॉशिंग मशीन की सुविधा नहीं है, तो आप सही तरीका जानकर हाथ से भी आसानी से जींस धो सकते है। हाथ से जींस धोने के लिए सबसे पहले जींस को सिंक या टब में धोएं। हाथ से डेनिम को धोना इसके रंग को संरक्षित कर सकता है। अब पहले एक टब को ठंडे या गुनगुने पानी से भरें। इसके बाद इसमें सौम्य डिटर्जेंट मिलाएं। अब जींस को उल्टा करें और टब में कम से कम 45 मिनट तक भीगने दें। अब पानी निथारने के लिए जींस को चलते पानी के नीचे रखें और सूखने के लिए लटका दें।

जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना


जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि आप जिस कपड़े के साथ जींस धो रहे हों वो रंग छोड़ता हो। वरना आपकी जींस खराब हो सकती है। जींस को हाथ से धोना ही सबसे अच्छा रहता है। इसके साथ ही जींस को बहुत अधिक नहीं धोना चाहिए वरना इसका रंग बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology