Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टिप्स जिनकी मदद से बच्चों के लिए यादगार बनाए बारिश का मौसम

हम आपके लिए लेजर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप इस मौसम को अपने बच्चों के लिए और भी ख़ास और खुशनुमा बना सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Aug 2018 6:09:06

टिप्स जिनकी मदद से बच्चों के लिए यादगार बनाए बारिश का मौसम

गर्मियों से राहत पहुंचाने के लिए मानसून ने अपनी दस्तक दे दी हैं। सुहावना मौसम और बारिश का लुत्फ़ कौन उठाना नहीं चाहता, खासकर कि बच्चे। बच्चों के लिए तो ये मौसम किसी जैकपोट से कम नहीं होता हैं क्योंकि इस मौसम में उन्हें मस्ती के साथ खाने-पीने के भी मजे होते हैं। हांलाकि इस मौसम में बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता हैं। लेकिन इस डर से मस्ती के पल बीत जाए, ये अच्छी बात नहीं हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप इस मौसम को अपने बच्चों के लिए और भी ख़ास और खुशनुमा बना सके।

* रेन गेम्स

बारिश को और भी मनोरंजक बनाने के लिए आप फुटबॉल, हॉप स्कॉच या फिर कोई ऐसा खेल खेलें जो आपके बच्चे को पसंद हो। इससे मस्ती के साथ आप और बच्चे बारिश का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं।

* आर्ट

कुछ कलात्मक करके भी आप बच्चों का मनोरंजन कर सकते हैं जैसे पेंटिंग। आप अपने बच्चे को किसी सफ़ेद या फिर काले रंग के छाते पर पेंटिंग करने को कह सकते हैं। यह उनके लिए बेहद अलग और मज़ेदार अनुभव रहेगा। अगली बार जब वे अपने पेंट किये हुए छाते को इस्तेमाल करेंगे या फिर घर के दूसरे सदस्यों को इस्तेमाल करते हुए देखेंगे तो उनके चेहरे पर मुस्कान ज़रूर आएगी।
monsoon enjoyable for kids,tips for monsoon,indoor activities for kids * किचन टाइम

अगर तेज़ बारिश हो रही हो तो ऐसे में बच्चे बाहर खेलने नहीं जा पाते। इस दौरान वे किचन के छोटे मोटे कामों में आपका हाथ बंटा सकते हैं जैसे एक जगह से चीज़ें दूसरी जगह पर रखना आदि। इस तरह आप उन्हें कुछ बेसिक्स भी सीखा सकते हैं।

* क्राफ्ट टाइम

बारिश में केवल भीग कर या फिर उछल कूद करके ही मस्ती नहीं होती। ऐसे कई इंडोर गेम्स होते हैं जो इस समय खेले जा सकते हैं और जिनके द्वारा बच्चों का अच्छा टाइम पास हो सकता है। आप उन्हें पेपर बोट बनाने के लिए कहें या फिर ऐसी ही कुछ अन्य चीज़ें। इससे बच्चे का मन भी बहलेगा और वह कुछ रचनात्मक करने के लिए प्रेरित भी होंगे।

* वर्षामापी

आप अपने बच्चे को पानी की बोतल से घर पर ही वर्षामापी बनाने में मदद करें ताकि वह हर रोज़ वर्षा की मात्रा को माप सके। इसके लिए एक खाली प्लास्टिक की बोतल को सेंटीमीटर स्केल से चिन्हित कर दें और उसे बाहर बारिश में रख दें फिर प्रतिदिन इसमें एकत्रित बारिश के स्तर की जाँच करें।
monsoon enjoyable for kids,tips for monsoon,indoor activities for kids * लॉन्ग ड्राइव

लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए बारिश का मौसम सबसे अच्छा होता है। इस मौसम में लॉन्ग ड्राइव का अपना एक अलग ही मज़ा होता है। ठंडी ठंडी हवा के साथ बारिश की बूंदे बच्चों को बहुत आकर्षित करती है और वह इसे पूरी तरह एन्जॉय करते हैं।

* झूला


इस मौसम में आप अपने घर में झूला ले आएं जिसे आप अपने गार्डन एरिया या फिर बरामदे में भी रख सकते हैं ताकि आपका बच्चा झूले पर बैठ कर बारिश का भरपूर लुत्फ़ उठा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology