न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मच्छरों से छुटकारा दिलाएगी घर में रखी ये चीजें

आईये जानते हैं घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से ही घर के मच्छर को कैसे भगाएं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 4:59:49

मच्छरों से छुटकारा दिलाएगी घर में रखी ये चीजें

कई बीमारी सिर्फ मच्छर के काटने से होती है। ऐसे में यदि हम अपने घर या आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई आदि का ध्यान नहीं देंगे तो सिर्फ एक मच्छर आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। सबसे पहले तो हमें ध्यान देना होगा कि मच्छर को घर में पनपने ही न दिया जाए। इसके लिए आपको कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाएं तो इससे मच्छर से होने वाले बीमारियों से दूर रह सकते हैं। न सिर्फ मच्छर ही बल्कि घर में बीमारियां फैलाने वाले छोटे-मोटे कीटों को भी प्राकृतिक उपाय से दूर भगाया जा सकता है। आईये जानते हैं घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से ही घर के मच्छर को कैसे भगाएं।

tips to get rid of mosquitoes,mosquitoes,household tips,mosquitoes repellent,natural remedies

लेमन यूकलिप्टस का तेल

यह नेचरल रिपेलेंट है और छोटे बच्चों के लिए ठीक रहता है। इसके अलावा नेचरल प्लांट ऑयल (सीडर, सिट्रानेल, लेमनग्रास और रोजमैरी) से बने रिपेलेंट भी बाजारों में उपलब्ध हैं। हालांकि ये रिपेलेंट एनवॉयरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी से, जो रिपेलेंट की क्षमता और पर्यावरण पर उसके असर को तय करती है, मान्यता प्राप्त नहीं हैं। फिर भी विशेषज्ञ इन्हें असरदार मानते हैं और काफी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

नींबू और लौंग

एक नींबू को बीच से काट लें और उसमें कुछ लौंग धंसा दें। इस नींबू को उस जगह पर रख दें जहां मच्छरों के होने की आशंका सबसे अधिक हो। इस उपाय को करने से मक्खियां भी दूर रहती हैं।

कपूर

मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर का उपयोग बेहद ही फायदेमंद है। अन्य प्राकृतिक उत्पादों की तुलना में कपूर सबसे लंबे समय तक मच्छर से बचाता है। एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। 15-20 मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें और एक मच्छर मुक्त वातावरण पाएंगे।

tips to get rid of mosquitoes,mosquitoes,household tips,mosquitoes repellent,natural remedies

लहसुन

लहसुन की 5 से 6 कलियों को कूट लें। इसे एक कप पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए उबाल लें। इस पानी को एक स्प्रे बॉटल में भरकर घर के अलग-अलग कोनों में छिड़क दें। इसकी गंध से भी मच्छर दूर ही रहेंगे।

तुलसी

तुलसी का पौधा मच्छर के लार्वा को मारने में अत्यंत प्रभावी है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। इसके अलावा, आयुर्वेद के अनुसार आप मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखेँ। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकते हैं एवं उनका उत्पन्न होने का रोकथाम करते हैं।

नीम का तेल

नीम मानव शरीर के लिए काफी लाभदायक है। लेकिन आपका स्वास्थ्यवर्धक होने के अलावा यह एक मच्छर नाशक भी है। एक स्टडी में पाया गया है कि नारियल तेल के साथ नीम के तेल का मिश्रण मच्छर-मुक्त रखने का एक प्रभावी तरीका है। एक शक्तिशाली जीवाणुरोधी, एंटी फंगल, एंटी वायरस एवं प्रोटोज़ोआल विरोधी एजेंट होने के नाते, नीम आपकी त्वचा में एक विशेष गंध छोड़ता है जो मच्छरों को दूर रखती है। एक प्रभावी कीटनाशक मिश्रण बनाने के लिए बराबर भागों में नीम का तेल और नारियल तेल मिलाएं और अपने शरीर पर यह रगड़ें। यह कम से कम आठ घंटे के लिए मच्छर के काटने से रक्षा करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद