न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर करतें है ऑनलाइन खरीदारी तो इन चीजों को खरीदने से बचे

आइये हम बताते हैं आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें ऑनलाइन खरीदने से बचना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Mar 2018 4:10:35

अगर करतें है ऑनलाइन खरीदारी तो इन चीजों को खरीदने से बचे

ऑनलाइन शौपिंग जो कि दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजों की खरीददारी के लिए आजकल सबसे अच्छा प्लेटफार्म माना जाता हैं। जिसमें समय की बचत के साथ सहूलियत भी महसूस होती हैं। लेकिन कभी-कभी यह सहूलियत व्यक्ति को महँगी पड़ जाती हैं। क्योंकि कुछ सामान ऐसे होते हैं जो खुद किसी दूकान पर जाकर ही ख़रीदे जाये तो अच्छा होता हैं। क्योंकि जरूरी नहीं हैं ऑनलाइन शौपिंग में जो प्रोडक्ट आये वह सही गुणवत्ता रखता हो। हम यह नहीं कहते कि आप ऑनलाइन शौपिंग बिलकुल मत कीजिये। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें ऑनलाइन ना ख़रीदे तो अच्छा हैं। आइये हम बताते हैं आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें ऑनलाइन खरीदने से बचना चाहिए।

* मैट्रेस

पूरे दिन की थकान के बाद बढ़िया नींद बेहद जरूरी है। इसके लिए मैट्रेस का रोल बेहद अहम है। ऑनलाइन मैट्रेस देखकर उसके रिव्यू के आधार पर खरीदना समझदारी नहीं है जब तक आप इसे अपने हाथ से छूकर न देखें। ऑनलाइन आप इसके कम्फर्ट को महसूस नहीं कर सकते हैं। बेहतर होगा किसी स्टोर पर जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से मैट्रेस खरीदें।

* प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स

किसी भी तरह की दवाई जिसकी आपको जरूरत है उसे ऑनलाइन ना मंगाए। किराना दुकान से खरीदें और बकायदा उसका बिल लें। क्योंकि एक तो दवाई तीन से चार दिन के बाद आएगी और वो सही डेट की हो इसकी गारंटी नहीं है।

* इलेक्ट्रॉनिक सामान

इलेक्ट्रॉनिक सामान तो कभी भी ऑनलाइन नहीं मंगाए। क्योंकि मोबाइल या लैपटॉप की जगह ईंट मिलने की कई खबरें पहले ही आ चुकी हैं। इन खबरों में कई के परिणाम के बारे में तो पता भी नहीं चल पाया है। तो इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑनलाइन ना ही खरीदें।

online shopping,online shopping tips,shopping tips,things not to buy online

* मेकअप प्रॉडक्ट्स

जाने-माने ब्रांड का काजल या मस्कारा तो ऑनलाइन खरीद सकती हैं लेकिन लिपस्टिक, फाउंडेशन और कंसीलर जैसे प्रॉडक्ट बिना ट्राई किए न खरीदें। यही बात डिओ पर भी लागू होती है। ऑनलाइन शॉपिंग में रिटर्न करने की सुविधा होने के बाद भी कुछ चीजें सील खुल जाने या यूज होने के बाद वापस नहीं होतीं।

* फर्नीचर

आपको किस तरह का फर्निचर चाहिए अपनी पूरी रीसर्च आप ऑनलाइन कर सकते हैं लेकिन स्टोर से खरीदकर आप चिंतामुक्त हो पाएंगे। फर्निचर भी लंबे वक्त के लिए इन्वेस्टमेंट है इसलिए क्वॉलिटी से समझौता न करें। ऐसा करके आप शिपिंग चार्ज बचाएंगे साथ ही रास्ते में इसके डैमेज होने का खतरा भी नहीं रहेगा।

* ज्वेलरी

ज्वैलरी कभी भी ऑनलाइन ना मंगाए। क्योंकि जब आप इसे दुकान से लेते हैं तो अच्छी तरह से चेक करके और माप के लेते हैं। जबकि ऑनलाइन ज्वैलरी में वजन का माप आप पता नहीं कर पाते और रसीद व कंपनी की भी आपके पास कोई गारंटी नहीं होती।

* सजावट का सामान

ऑनलाइन कई चीजों का रंग वैसा नहीं दिखाई देता जैसा सामने से। अगर आप अपने घर की थीम के रंगों से मैच करते प्रॉडक्ट्स खरीद रहे हैं तो बहुत चांसेज हैं कि इसकी डिलीवरी के बाद आपको निराशा हो। वहीं अगर आप पर्दे वगैरह खरीद रही हैं तो इन्हें भी सामने देखकर और हाथ से छूकर खरीदना बेहतर रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें