न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीवाली की खरीददारी करते समय दिखाए समझदारी

दीवाली का त्यौहार हो और कोई खरीददारी न हो ऐसा कैसे हो सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Oct 2017 8:13:50

दीवाली की खरीददारी करते समय दिखाए समझदारी

दीवाली का त्यौहार हो और कोई खरीददारी न हो ऐसा कैसे हो सकता है। दीवाली एक दिन का त्यौहार तो है नहीं धनतेरस, छोटी दिवाली, दीवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज ये सब त्यौहार लगातार ही मनाये जाते हैं। इसलिये दीवाली की रौनक कई दिन पहले शुरु हो जाती है। खरीददारी के लिये धनतेरस का दिन विशेष तौर पर शुभ माना जाता है। लेकिन, चिंता यह है कि कहीं दिवाली में महंगाई का पटाखा आपकी जेब में ही न फट जाए। थोड़ी समझदारी के साथ आप दीवाली की स्मार्ट शॉपिंग कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ टिप्स ताकि इस दीवाली आप खरीददारी अच्छे से कर सकें।

* दीवाली के अवसर पर काफी लुभावने ऑफर दिये जाते हैं लेकिन आप खरीददारी ध्यान से करें, कहीं उत्पाद पर दी जा रही छूट आपकी लूट का कारण न बन जाये। छूट अपनी जगह है और उत्पाद की गुणवत्ता अपनी जगह, इसलिये जो भी चीज आप खरीद रहे हैं, उसकी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें, विशेषकर मंहगी और रोजमर्रा की जरुरत की चीज़ों में सावधानी रखें।

* त्योहारों पर नए कपड़े न खरीदें तो मजा अधूरा सा रह जाता है। इस नवरात्र और दिवाली पर अगर आपको कुछ ट्रेडिशनल या फैशनेबल खरीदना है तो इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा। इन दिनों तमाम वेबसाइट्स पर कपड़ों पर 50 से 80% तक की छूट मिल रही है। इनमें ब्रैंडेड कपड़े भी शामिल हैं।

things to remember while shopping on diwali,diwali diwali special,diwali special 2017

* बहुत सारे लोगों को आदत होती है कि उन्हें हर काम अंतिम क्षणों में ही करना होता है। इसलिये खरीददारी को भी वे टालते रहते हैं। हमारा सुझाव है कि आप दिवाली की शॉपिंग दीवाली से थोड़ा पहले कर लें तो बेहतर होगा। क्योंकि ऐन मौके पर बाज़ारों में भीड़ ज्यादा होती है तो आपको दिक्कत हो सकती है।

* बड़ी दुकानों व मॉल्स आदि में तो फिर भी डिजीटल मनी यानि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से आप भुगतान कर सकते हैं। ज्यादा कीमत वाले सामान को किश्तों में भी खरीदा जा सकता है क्योंकि इस समय बहुत सारे ब्रांड बिना ब्याज दर के किश्तों पर सामान देने को तैयार होते हैं। लेकिन आजकल फ्रॉड भी बहुत होने लगा है इसलिये अपने कार्ड की डिटेल किसी को न दें और सावधानी से इसका प्रयोग करें। लेकिन भीड़-भड़ाके वाले थोक बाज़ारों से खरीददारी करने में जहां आपको लगभग नकद भुगतान करना होता है वहां अपनी जेब का ध्यान रखें क्योंकि ऐसे अवसरों पर चोर-उच्चके, जेबकतरे काफी सक्रिय हो जाते हैं।

* यदि आप योजना बनाकर अलग-अलग दिनों में अलग-अलग सामान की खरीददारी करें तो बेहतर रहेगा जैसे कि यदि आपको कपड़ों की खरीददारी करनी है, इलेक्ट्रोनिक का सामान खरीदना है या फिर ज्वैलरी खरीदनी है तो एक ही दिन यदि जल्दबाजी में खरीददारी करेंगें तो हो सकता है आप ज्यादा अच्छी खरीददारी न कर सकें लेकिन यदि एक दिन आप एक जैसी ही चीज़ों की खरीद पर ध्यान देंगें तो आपको थकान भी नहीं होगी और कई दुकानों पर मोल-भाव कर अच्छी तरह से खरीददारी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत