आज के समय में सभी अपना खुद का घर चाहते हैं, लेकिन महंगाई के इस जमाने में बड़ा घर लेना कोई आसान काम नहीं हैं। ऐसे में इस महंगाई के दौर में खुद का छोटा घर होना भी बहुत मायने रखता हैं। लेकिन छोटे घर में जगह कम होने की समस्या आती हैं और सामान बिखरा हुआ दिखाई देता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती है कुछ इस तरह के फर्नीचर का इस्तेमाल करने की जो कण जगह ले और आपकी जरूरतों को भी पूरा करें। अज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही फर्नीचर स्टाइल लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप कम जगह में भी कई फर्नीचर उपयोग में ले सकते हैं। तो आइये जानते है इन फर्नीचर स्टाइल के बारे में।
* Small Space Desksअधिकतर लोग ऑफिस का काम घर पर ले आते है या बच्चों के लिए घर में छोटा सा स्टडी रूम बनाते है। अगर आपके घर में जगह कम है तो ऐसे अलमारी टाइप छोटा सा रूम बनाएं और अपनी जरूरत की सभी चीजें और डेस्क रखें। इसे यूज करने के बाद बंद कर दें। इससे घर में स्पेस भी बनी रहेगी और घर साफ-सुधरा भी नजर आएगा।
* Drop-Down Deskइसके अलावा आप घर में छोटा-सा ऑफिस बनाना चाहते है तो फोल्ड हाने वाले टेब्ल का इस्तेमाल करें। इसके लिए घर के किसी भी कोने में थोड़ी सी जगह लेकर, वहां फोल्ड-अप शेल्फ बनाएं।
* Small Space Dinner tableइसकी मदद से कम जगह में भी डिनर टेबल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
* Wall Desk And Bed Comboइसमें आपका बेड आपकी वाल से जुड़ा होता है, जिसकी वजह से यह कम जगह घेरता हैं।