न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने ड्राइंग रूम की खूबसूरती में लगाएं चार चाँद, इन इंडोर प्लांट्स की मदद से

आइये जानते हैं ऐसे कुछ पौधों के बारे में जिनको आप सर्दी के दिनों में लगा सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sun, 03 Nov 2019 4:47:42

अपने ड्राइंग रूम की खूबसूरती में लगाएं चार चाँद, इन इंडोर प्लांट्स की मदद से

भारत में दिसंबर से फरवरी के महीने सर्दी लेकर आते हैं। साफ आसमान और सुहाने मौसम के साथ हवा में सूखापन, कम तापमान और कम नमी किसी भी सामान्य पौधे के पनपने में बाधक बन सकते हैं। कई पौधे इतनी ठण्ड नहीं सह पाते और आपके द्वारा लगाए गए कई महंगे पौधे सूखने लगते हैं। हालाँकि कई सारे ऐसे पौधे भी हैं जिनको आप सर्दी में लगाकर अपने ड्राइंग रूम, ऑफिस की खूबसूरती में चार चाँद लगा सकते हैं। साथ ही ये पौधे एयर प्यूरीफायर का काम भी करते हैं। आइये जानते हैं ऐसे कुछ पौधों के बारे में जिनको आप सर्दी के दिनों में लगा सकते हैं।

एलो वेरा

इसे ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है ,इस पौधे को हलकी सूरज की रोशनी और कम तापमान चाहिए होता है, ठण्ड के दिनों में आप इसे हफ्ते में केवल एक बार पानी दें तो भी यह आसानी से बढ़ता रहता है। इसे आपके घर की घास के चारो और फेंसिंग की तरह भी लगाया जा सकता है। ग्वारपाठे का जेल बालों में मॉइस्चराइजर की तरह प्रयोग में लाया जाता है। इसे चहरे पर लगाने से चहरे का प्राकृतिक निखार लम्बे समय तक बना रहता है।

indoor plants,winter plants,home decor,home plants,plants for decoration,household

स्नेक प्लांट

सर्दियों का मौसम इस पौधे के लिए बेहद अनुकूल होता है क्योंकि कम पानी और कम रोशनी में भी यह पौधा आसानी से सर्वाइव कर सकता है। स्नेक प्लांट आपके आस पास की हवा में मौजूद कई हानिकारक तत्वों की मात्रा को काम करता है। इस पौधे को आप अपने बैडरूम में भी लगा सकते हैं क्योंकि यह रात को भी कार्बनडाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलता रहता है।

स्पाइडर प्लांट

इसे एयरप्लेन प्लांट,रिबन प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। यह ऑक्सीजन लेवल को मल्टीप्लाय करने वाला पौधा है जिसे आप अपने बैडरूम, ड्राइंग रूम में भी लगा सकते हैं। बाथरूम में भी इस पौधे को लगा सकते हैं क्योंकि नमी और कम तापमान वाली जगह इस पौधे के लिए अनुकूल होती

indoor plants,winter plants,home decor,home plants,plants for decoration,household

पीस लिली

यह पौधा बहुत सी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, इसे आप अपने ऑफिस के कॉरिडोर या घर की सीढ़ियों पर भी लगा सकते हैं। इस पौधे को कम तापमान और कम रोशनी चाहिये होती है याद रखें इसे हफ्ते में एक बार से ज्यादा पानी न दें। फेंग शुई के अनुसार यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को कम कर घर के माहौल को शांत करने में भी कारगर है।

केक्टस

केक्टस की हजारो किस्में मौजूद हैं जिन्हे आप इंडोर प्लांट के रूप में अपने घर,ड्राइंग रूम या ऑफिस स्पेस में लगा सकते हैं।इस पौधे के फूल कई दिनों तक रहते हैं। बिना किसी ज्यादा केयर के यह पौधा आप के घर की सुंदरता में चार चाँद लगा देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे