Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लाइटिंग बढ़ाती हैं घर की सुंदरता, लगाने से पहले जानें ये जरूरी बातें

जिस तरह लोग ऑफिस में ऐसा माहौल चाहते हैं, जहां ध्यान लगाकर काम हो सके, उसी तरह घर में लोग शांति और आराम की इच्छा रखते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 10:23:02

लाइटिंग बढ़ाती हैं घर की सुंदरता, लगाने से पहले जानें ये जरूरी बातें

काश एक ऐसा तत्व है, जिसके जरिए हम अपने घर को रोशन कर सकते हैं। अगर हमारे घर में इंटीरियर्स बेहद खूबसूरत है, तो हम सही लाइटिंग के जरिए हाईलाइट कर सकते हैं। हमारा घर हमारे ख्वाबों का आशियाना होता है और हम घर पर इस तरह रहना चाहते हैं, जिससे जीवन में आनंद की प्राप्ति हो। दर लाइट घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाएं रखने में सबसे खास होती है। साथ ही समझदारी से लगाई गई लाइट बिजली और पैसा दोनों बचाती है, इसलिए जरूरी है कि लाइट लगाने के पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए। जिस तरह लोग ऑफिस में ऐसा माहौल चाहते हैं, जहां ध्यान लगाकर काम हो सके, उसी तरह घर में लोग शांति और आराम की इच्छा रखते हैं।
lights enhance the beauty of house,household tips,home decor tips,house lightening tips डाइनिंग रूम

डाइनिंग रूम की व्यवस्था बहुत हद तक परिवार के सदस्यों पर निर्भर करती है। हर घर में इस कमरे की सजावट अलग तरीके से की जाती है। डाइनिंग रूम में परिवार के सदस्य खाने-पीने का एक साथ लुत्फ उठाते हुए आपस में बातचीत करते हैं और इस तरह घर में खुशियां गुलजार रहती हैं। डाइनिंग रूम में लाइटिंग की व्यवस्था करते हुए इस बात का ध्यान रखें की लाइट्स का फोकस कमरे की दीवारों या छत पर ना हो। बेहतर होगा की लाइटिंग का फोकस कमरे की साज-सज्जा और डाइनिंग टेबल की तरफ हो।

प्राकृतिक रोशनी का सही मिश्रण

घरों को हमेशा से ही वास्तु और योजना से ही बनाया जाता है और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि धूप व हवा सही तरीके से घर में आएं। घर के अंदर लाइट लगाने से पहले इस बात को समझ लेना चाहिए कि बाहर से आने वाली धूप या रोशनी किस कमरे में और किस तरफ से आती है। साथ ही मौसम के अनुसार धूप तेज या धीमी हो जाती है तो पर्दो का रंग उसी अनुसार होना चहिए ताकि प्राकृतिक रोशनी का आप अधिकतम उपयोग कर सकें। lights enhance the beauty of house,household tips,home decor tips,house lightening tips लिविंग रूम

लिविंग रूम एक ऐसी जगह है, जहां पर घर के सभी सदस्य वक्त बिताते हैं। यह जगह पूरे घर का मुख्य केंद्र होती है, इसीलिए यहां पर अधिकतम प्रकाश होना चाहिए, इससे घर में खुशियां बनी रहती हैं। लिविंग रूम में एक्सेंट लाइटिंग रखें, जिससे कि कमरे की ओवरऑल ब्राइटनेस बनी रहे।अगर आपके लिविंग रूम में दक्षिण पश्चिम दिशा में दीवार है तो वहां पर परिवार की एक तस्वीर लगाएं और उस पर लाइट का फोकस रखें। इससे घर में समृद्धि आती है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

संतुलित लाइट का करें इतेमाल

किसी भी कमरे में जरूरत से ज्यादा या कम लाइट उत्तीर्ण नहीं मानी जाती है। ये न केवल कीमत बढ़ाती है, बल्कि आंखों पर भी खासा प्रभाव डालती है। उदाहरण के तौर पर किचन, बेडरूम, स्टडी रूम आदि जगहों पर 300 से 400 लक्स लेवल की लाइट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सबसे बेहतर है कि एलईडी लाइट का इस्तेमाल किया जाए, इससे बिजली की बचत और संतुलित प्रकाश तो होता ही है, साथ ही दीवार और फर्नीचर का रंग खुल के सामने भी आता है।

बेडरूम


बेडरूम वह जगह होती है, जहां घर के सदस्य खुद को रिलैक्स करते हैं। यहां परिवार के सदस्य अधिकतम समय बिताते हैं, फिर चाहे वह पढ़ना-लिखना हो, रिलैक्स करना हो या खुद को इंजॉय करना हो। इस कमरे में टेबल लैंप का प्रयोग कर सकती हैं, विशेष रूप से फोटोग्राफ्स और पेंटिंग्स को फोकस करती हुई लाइट्स की व्यवस्था कर सकती हैं। इसके अलावा भी कमरे में सामान्य तौर पर प्रकाश की अच्छी व्यवस्था होनी
चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology