न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल भराते समय रखें पैनी नजर, हो सकते है धोखाधड़ी का शिकार

जरा सोचिए जब पेट्रोल पंप पर ही आपके साथ धोखा हो रहा हो और आपको कम पट्रोल-डीजल मिल रहा हो तो एवरेज क्या कर पाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 12:43:10

पेट्रोल भराते समय रखें पैनी नजर, हो सकते है धोखाधड़ी का शिकार

बढ़ते पेट्रोलके दाम आम आदमी क्या अमीरों के लिए भी चिंता का विषय होती हैं और इसके लिए व्यक्ति अपनी गाडी का एवरेज अच्छा रखने की पूरी कोशिश करता हैं। व्यक्ति गाड़ी की समय-समय पर सर्विस करवाता है ताकि गाडी सही एवरेज दे सकें। लेकिन जरा सोचिए जब पेट्रोलपंप पर ही आपके साथ धोखा हो रहा हो और आपको कम पट्रोल-डीजल मिल रहा हो तो एवरेज क्या कर पाएगा। ऐसे में जरूरत है पेट्रोल भरवाते समय सतर्क रहने की और इन बातों पर ध्यान देने की जिनसे पता चलता हैं कि कुछ तो गड़बड़ हैं।

जीरो से स्टार्ट हो मीटर तो ही भरवाएं पेट्रोल
आपको बातों में लगाकर कई बार पेट्रोल पंपकर्मी जीरो तो दिखाए, लेकिन मीटर में आपके द्वारा मांगा गया पेट्रोल का मूल्य नहीं सेट करें। ऐसी स्थिति में सेल्सकर्मी पेट्रोल भरते वक्त टांका मार सकता है। वैसे अब अधिकतर पेट्रोल पंप पर डिजिटल मीटर लगे हैं। इनमें आपकी ओर से मांगा गया पेट्रोल फीगर और मूल्य पहले ही भरा जाता है। इससे पेट्रोलपम्प कर्मी की मनमानी और चीटिंग की गुंजाइश बेहद कम है।

patrol pump tips,tips when filling patrol,cheat ideas at patrol pump

पेट्रोल मीटर तेजी से भागे तो समझो है गड़बड़
पेट्रोल मशीन में जीरो फिगर देखकर निश्चिंत होना छोड़ दें क्योंकि यहां भी सेल्सकर्मी को धोखा देने का मौका मिल जाता है। इसलिए जरूरी है यह जानना कि पेट्रोल पंप पर रीडिंग किस डीजिट से स्टार्ट हुई। सीधे 10, 15 या 20 से या फिर मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट हो। अगर 3 से ज्यादा अंक पर जंप हुआ तो समझो हो गया आपका नुकसान।

रुक-रुक कर चले मीटर तो समझो झोल है
पेट्रोल भरते समय अगर मीटर बार-बार रुक जाता है तो संभल जाएं। यह झोल का संकेत है। इस तरह से पेट्रोल का नुकसान होता है। इसलिए अगर किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें, क्योंकि इसमें आपका ही नुकसान है।

patrol pump tips,tips when filling patrol,cheat ideas at patrol pump

गाड़ी में तेल डलवाते समय रखें पैनी नजर
कार वाले जरूर इस बारे में जान लें क्योंकि वही इसके ज्यादा शिकार बनते हैं। दरअसल, कारवालों को पेट्रोल/डीजल भरवाते समय सतर्क रहने की जरूरत है इसके लिए चाहे उन्हें गाड़ी से नीचे नहीं उतरना पड़े। क्योंकि अगर आप गाड़ी से नहीं उतरते तो पेट्रोल डालने वाले सेल्सकर्मी इस बात का फायदा उठाते हैं। पेट्रोल भरवाते समय कार से उतरें और मीटर के पास खड़े हों और सेल्सकर्मी की सारी गतिविधियों को देखें।

आधी टंकी होने पर ही पेट्रोल डलवाने में फायदा
बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा, उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम होती जाएंगी। इस बात पर लोगों का ध्यान कम ही जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता