Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाए अपने घर को चाइल्ड प्रूफ, मिलेगी बच्चों को सुरक्षा

हां, आपको समय-समय पर इसकी समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि बच्‍चे तेज़ी से बढ़ते हैं और साथ ही उनकी पहुंच भी बढ़ती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 6:24:47

इस तरह बनाए अपने घर को चाइल्ड प्रूफ, मिलेगी बच्चों को सुरक्षा

जिनके छोटे बच्‍चे होते हैं उन्हें घर की सजावट करते समय एक और चिंता परेशान करती रहती है, वह होती है बच्‍चों की सुरक्षा की चिंता। कारण-बच्चे तो बच्चे होते हैं, उनका जिज्ञासू मस्तिष्क हमेशा नई और रोचक चीज़ें तलाशता रहता है। वे कौन-सी चीज़ पकड़कर मुंह में डाल लें या किस चीज़ को गिरा दें कह नहीं सकते। इसके अलावा वे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ कब क्या कर देंगे हम अंदाज़ा नहीं लगा सकते। इससे बचने के लिए ज़रूरी है अपने घर के डेकोर चाइल्डफ्रूफ़ बनाने की।

घर को चाइल्डप्रूफ़ बनाने की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले आप बच्‍चों की तरह घुटनों और टखनों को ज़मीन पर टिकाकर निरीक्षण करें कि वो कौन-सी चीज़ें हैं, जो उनके हाथ लग सकती हैं। आप उन चीज़ों को इतनी ऊंचाई पर रखें कि वे उनके हाथ न लग सकें। हां, आपको समय-समय पर इसकी समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि बच्‍चे तेज़ी से बढ़ते हैं और साथ ही उनकी पहुंच भी बढ़ती है।
child proofing home,tips to make home child proof,household tips,home decor tips फ़र्नीचर्स से जुड़ी सावधानी

अनबैलेंस्ड फ़र्नीचर बच्चों पर गिर सकते हैं। हैवी ड्रेसर्स, एन्टरटेन्मेंट सेंटर्स, बुककेस या कोई भी ऐसा फ़र्नीचर बच्चे जिनपर चढ़ने की कोशिश कर सकते हैं उन्हें दीवार से सटाकर रखना चाहिए। बेहतर तो यह होगा कि उन्हें कील से दीवार में फ़िक्स कर दें, इससे उनके गिरने की संभावना कम हो जाएगी। अक्सर बच्‍चे टीवी टेबल्स पर चढ़ने की कोशिश करते हुए चोटिल हो जाते हैं। अत: इस मामले में भी सावधानी बरतनी चाहिए।

स्टोव नॉब कवर्स

बर्तनों के साथ खेलना या कहें उन्हें बजाना बच्‍चों का एक पसंदीदा टाइमपास है। जब उनके हाथ बर्तन रखने की जगह तक पहुंचने लगते हैं तो वे उन्हें अपना खिलौना समझने लगते हैं। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि बर्तनों को खिलौना समझनेवाले बच्चे घरवालों का ध्यान हटते ही गर्म बर्तनों को छूकर ख़ुद को जला लेते हैं। स्टोव नॉब कवर्स और अवन डोर लॉक्स सुरक्षा के कुछ उपाय हैं।
child proofing home,tips to make home child proof,household tips,home decor tips विंडो सेफ़्टी

‌सबसे पहले आप घर की खिड़की के आसपास से ऐसे चीज़ें हटा दें, जिनपर चढ़कर बच्चे खिड़की तक पहुंच सकें। साथ ही विंडो गार्ड्स और विंडो वेजेस लगवाएं, ताकि खिड़की ज़्यादा न खुले। यह करके आप खुली खिड़की के चलते होनेवाली किसी तरह की दुर्घटना को रोक सकते हैं।

*-9*
बाथरूम को बनाएं सुरक्षित

बाथरूम की सुरक्षा के लिए सबसे पहली ज़रूरत है उसके लॉक्स को सुरक्षित ऊंचाई पर इन्स्टॉल कराना। यदि वे बच्चों की पहुंच से दूर रहेंगे तो बच्चे के बाथरूम के अंदर अकेले लॉक हो जाने की संभावना कई गुना कम हो जाएगी। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि ज़रूरत न होने पर बाथरूम का दरवाज़ा लॉक ही रहे, क्योंकि अनलॉक दरवाज़े से वे अंदर जा सकते हैं। उसके बाद वहां फिसलने से लेकर फंसने तक जैसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। बाथरूम में साबुन, शैम्पू, डिटर्जेन्ट पाउडर को इतनी ऊंचाई पर रखें कि बच्चों का हाथ पहुंच न पाए। यदि बाथरूम में बाथटब हो तो हैंडरेल्स और नॉन-स्किड बाथमैट्स ज़रूर हों।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology