न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करवाचौथ पर चाहते हैं मेहंदी का गहरा रंग, इन टिप्स की मदद से अच्छे रचेंगे हाथ

आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको गहरी मेहंदी रचाने में मदद मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 5:55:02

करवाचौथ पर चाहते हैं मेहंदी का गहरा रंग, इन टिप्स की मदद से अच्छे रचेंगे हाथ

करवाचौथ का व्रत आने को हैं जिसमें सुहागन महिला सोलह श्रृंगार करते हुए व्रत की पूजा में शामिल होती हैं। श्रृंगार में उन सभी चीजों को शामिल किया जाता हैं जो सुहाग की निशानी हो। सुहागन के लिए मेहंदी को सबसे बड़ा शगुन माना जाता है और करवाचौथ पर हाथों में मेहंदी लगाई जाती हैं। हर महिला चाहती हैं कि उनकी हाथों में लगी मेहंदी का रंग निखर कर आए और हाथ अच्छे रचे। इसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको गहरी मेहंदी रचाने में मदद मिलेगी।

- सबसे पहले तो हाथ साफ कर मेहंदी का ऑयल लगाएं जो आपको आसानी से मार्कीट में मिल जाएगा। आप नीलगिरी तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

- मेहंदी लगाने के बाद जब यह सूख जाए तो नींबू चीनी का घोल लगाएं। इससे रंग भी गहरा होगा और मेहंदी सूख कर उतरेगी भी नहीं।

home remedies,mehndi tips,mehndi dark color,karva chauth,karva chauth special,karva chauth 2020

- मेहंदी सूखने के बाद इसे पानी से उतारने की गलती ना करें नहीं तो रंग पानी से फीका हो जाएगा।

- मेहंदी सूखने के बाद उस पर सरसों या आचार में इस्तेमाल किया तेल लगाएं।

- 4-5 लौंग को तवे पर गर्म करें, जब उसमें से धुआं निकलने लगे तो हाथों को ऊपर कर धुएं का सेंक दें। इससे धीरे- धीरे आपकी मेहंदी का रंग भी गहरा हो जाएगा।

- अगर मेहंदी पर गलती से पानी पड़ जाए तो पेट्रोलियम जैली लगा लें। इससे भी मेहंदी डार्क होगी।

- मेहंदी को 10-12 घंटे तक लगाने के बाद हटा दें। इसके बाद इस पर विक्स या आयोडेक्स लगाकर छोड़ दें।

- जब मेहंदी थोड़ी सुख जाए तो इसपर नींबू व चीनी को मिक्स कर घोल लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें।

- मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए एक पारंपरिक तरीका है, चूना। बगैर पानी लगाए मेहंदी वाली हथेलियों पर चूना रगड़ने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।

- मेहंदी को हटाने से 30 मिनट पहले सरसों का तेल हाथों पर लगाएं। इससे मेहंदी आसानी से निकल जाती है और रंग डार्क होता है।

home remedies,mehndi tips,mehndi dark color,karva chauth,karva chauth special,karva chauth 2020

- गर्मी के कारण हाथों में मेहंदी का रंग काफी डार्क होने लगता है। मेहंदी के हटाने के बाद अपने हाथों पर विक्स या आयोडेक्स लगाकर दस्ताने पहन लें लेकिन याद रखें आपको मेहंदी लगे हाथ-पैर ढककर रखने होंगे तभी गहरा रंग आएगा।

डार्क मेहंदी के लिए कुछ जरूरी टिप्स

- मेहंदी लगाने के बाद वैक्सिंग, बॉडी पॉलिशिंग, शेविंग या स्क्रबिंग ना करवाएं क्योंकि इससे मेहंदी का रंग फीका हो जाएगा।

- मेहंदी के बाद हाथ साबुन या साबुन के पानी से न धोएं।

- चीनी और नींबू के मिश्रण का उपयोग जरूरत से ज्यादा न करें, वरना मेहंदी गहरे भूरे रंग में बदल जाएगी।

- हाथों और पैरों की मेहंदी को जल्दी सूखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल न करें। इससे हाथ पैर को हवा लगेगी औऱ वह दर्द होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद