न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर की सजावट के दौरान ना करें ये गलतियां, कम होता हैं आकर्षण

आप सजावट से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका घर और भी सुंदर दिखेगा और आपके घर आए मेहमान आपके घर की तारिफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 13 Feb 2020 5:53:52

घर की सजावट के दौरान ना करें ये गलतियां, कम होता हैं आकर्षण

घर को हर कोई अपने तरीके से सजाना चाहता है, लेकिन कई बार घर को सजाने में हम छोटी छोटी गलतियां कर देते है जिससे की घर की सारी डेकोरेशन खराब लगती है।सही तरीक़ों की जानकारी के अभाव में कुछ भूल हो जाती हैं, जिस कारण कमरे का आकर्षण कम हो जाता है। आप अपने घर को एक नया लुक देना चाहती है तो इस बार घर की सजावट करते हुए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। अगर आप सजावट से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका घर और भी सुंदर दिखेगा और आपके घर आए मेहमान आपके घर की तारिफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

avoid mistakes while house decoration,house decoration ideas,home decor tips,household tips,mistakes while house decoration

एक साइज़ के कुशन

अमूमन सभी लोग सोफे पर एक ही आकार के कुशन रखते हैं, जो कि सही नहीं है। सोफे पर असमान आकार के कुशन रखें। सबसे बड़ा फिर छोटा और आख़िर में छोटा कुशन या छोटा तकिया भी रख सकते हैं। समान आकार के कुशन्स को एक सोफे पर सजाने की अपेक्षा इनका अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल करें।

फोटो फ्रेम्स

कई बार फैमिली फोटो फ्रेम्स या पेंटिंग्स की हाइट इतनी ऊंची हो जाती है कि उनकी डिटेलिंग समझ नहीं आती। ग्रुप में लगे फ्रेम्स अच्छे जरूर लगते हैं लेकिन इतने भी नहीं कि पूरी दीवार पर यही नजर आने लगें। अगर घर में आर्ट गैलरी खोलना नहीं चाहती हों तो फ्रेम्स को ज्यादा हाइट पर न लगाएं। इन्हें फर्नीचर से 10-12 इंच या फ्लोर से लगभग 5 फिट ऊपर लगाएं ताकि ये आसानी से नजर आ सकें। व्यावहारिक सुझाव यह है कि फ्रेम्स इतने ऊपर हों कि सामान्य हाइट वाला व्यक्ति भी इन्हें देख सके और लोगों को अपनी गर्दन को स्ट्रेच करके इन्हें न देखना पड़े।

avoid mistakes while house decoration,house decoration ideas,home decor tips,household tips,mistakes while house decoration

फर्नीचर सोच

समझकर चुनें-जरूरी नहीं कि जो फर्नीचर आपके दोस्त के घर की शोभा बढ़ा रहे हैं वे आपके घर की भी बढ़ाएं। देखा-देखी फर्नीचर ना लें। फर्नीचर लेने से पहले अपने घर का हिसाब लगा लें और उसके बाद फर्नीचर लें। फर्नीचर आपके घर में फिट होने चाहिए। ऐसा ना हो कि वो आपके कमरे में अतिरिक्त जगह घेरें।

मैचिंग कलर से बचें

घर की सारी दीवारों पर मैचिंग कलर करवाने का ट्रैंड अब खत्म हो चुका है। इसलिए इस बार इंटीरियर डेकोरेशन करवाते हुए अलग-अलग लाइट कलर का इस्तेमाल करें। अगर आपको डार्क कलर ज्यादा पसंद है तो किसी एक दीवार पर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। कलर को और आकर्षक बनाने के लिए फर्नीचर और पर्दे के फैब्रिक कलर्स के साथ भी एक्सपेरीमेंट कर सकती हैं।

नकली फूलों को न सजाएं

घर को सजाने के लिए नकली फूलों के इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि घर की सजावट हॉलिडे होम्स या बीच हाऊसिज में ही अच्छी लगती है। अगर आप अपने घर में नकली फूलों का इस्तेमाल करेंगी तो ये किसी सस्ते सैलून सा एहसास दिलाएंगे। अगर आप फूलों से घर सजाना चाहती हैं तो ताजे फूलों से ही सजाएं

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे