Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली विशेष- इस दिवाली यूँ करे घर की सफाई

दिवाली के समय घर की सफाई करने के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 02 Oct 2017 3:14:56

दिवाली विशेष- इस दिवाली यूँ करे घर की सफाई

साफ-सुथरा घर किसे पसंद नहीं होता है पर क्या आप जानते हैं घर की हर चीज को साफ करने का अपना एक तरीका होता है। घर की हर चीज को एक ही तरीके से साफ नहीं किया जा सकता है। घर में कई तरह की चीजें होती हैं जो अलग-अलग धातुओं और मेटेरिअल से बनी होती हैं। इसी के साथ घर के कामों को लेकर अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि पूरा दिन निकल जाता है, लेकिन घर के कुछ कामों को अगर स्मार्ट तरीके से किए जाएं तो घंटों का मिनटों में निपट सकता है। ऐसे में घर की सफाई करने के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखें। आइये जानते हैं इनके बारे में।

# अक्सर छोटे बच्चे अपनी कॉपियों के साथ दीवारों पर भी क्रेयॉन्स चलाने से नहीं चूकते। बच्चों की शैतानी से तो हम नहीं बच सकते लेकिन अपनी दीवारें ज़रूर साफ़ कर सकते हैं। एक कटोरी में थोड़ा सा विनेगर लें और फिर एक फोम को उसमें डुबो कर अपनी दीवार साफ़ करें। क्रेयॉन्स, पेंसिल इत्यादि के निशान आसानी से चले जायेंगे।

# तांबे की चीजों को साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो किसी सूखे कपड़े पर कैचअप लगाकर भी तांबे की चीजों को साफ कर सकते हैं। कैचअप से रगड़ने के बाद उन चीजों को पानी से अच्छी तरह से धो लें।

# घर के डिश वॉशर में बर्तन धोने के साथ ही बच्चों के खिलौने और दूसरी प्लास्टिक के सामान को भी धो लें। इससे दूसरी चीजों में धुलाई के कामों में लगने वाला वक्त बचेगा।

# अपने हाथ और बर्तन तो हम अच्छे से धोते हैं लेकिन बेचारे वाश बेसिन और सिंक गंदे होते रहते हैं। विनेगर के इस्तेमाल से हम इन पर पड़े दाग भी हटा सकते हैं।

# अगर आपके पास एल्युमीनियम की चीजें हैं तो उन्हें साफ करने के लिए सेब के छिलकों का इस्तेमाल करें। किसी बर्तन में सेब के छिलके डालकर उबाल लें और फिर उस पानी से एल्युमीनियम की चीजों को साफ करें।
diwali special,house cleaning tips for diwali,diwali special 2017,house cleaning tips # अगर घर में जानवर हैं तो उसके बालों की सफाई का सबसे अच्छा तरीका है कि एक गीले रबर ब्रश को हर उस जगह चला लें जहां उसके बाल झड़ते हों।

# पीतल और कांसे के बर्तन को साफ करने के लिए नीबू पर नमक छिड़ककर रगड़ें। इससे जंग लगी चीजों को भी साफ किया जा सकता है।

# घर की साफ-सफाई में अपने गैजेट्स की सफाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। आपके फोन में शायद टॉयलेट सीट से भी ज्यादा किटाणु होते हैं और हम इसकी कभी सफाई भी नहीं करते हैं। मोबाइल, रिमोट को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है कि एल्कोहल वाइप्स लें और उससे इन्हें साफ करें।

# रबड़ के खिलौनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। उसके बाद साफ पानी से उन्हें धो लें। कांच की चीजों, दरवाजे और खिड़कियों के शीशे साफ करने के लिए रीठे के पानी का इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology