न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कूकर को इस्तेमाल करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान

अगर नहीं तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं और आपको बताते हैं कूकर के इस्तेमाल का सही तरीका।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 10 Feb 2020 6:42:50

कूकर को इस्तेमाल करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान

खाना बनाने के बर्तनों में से प्रेशर कूकर सबसे महत्वपूर्ण बर्तन है, जिसका ढक्कन बंद करने के बाद आपको न तो चम्मच हिलाने की जरूरत पड़ती है और न ही बार-बार यह देखना पड़ता है कि खाना पका या नहीं। बस सीटी के हिसाब से अंदाजा लग जाता है कि खाना तैयार है। हालांकि इसके साथ भी कुछ समस्याएं व दुविधाएं रहती ही हैं। क्या आपको आपके कूकर का सही इस्तेमाल करना आता है। अगर नहीं तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं और आपको बताते हैं कूकर के इस्तेमाल का सही तरीका।

pressure cooker,tips to use pressure cooker,using pressure cooker,cooker cooking tips,household tips,kitchen tips

कूकर को जबरदस्ती न खोलें

प्रेशर कूकर में खाना पकाते समय इसमें भाप बन जाता है। जब गैस को बंद किया जाता है उसके बाद भी कुछ देर तक भाप कूकर में ही रहती है लेकिन कई लोग इसमें से प्रेशर निकलने का इंतजार नहीं करते और इसे जबरदस्ती खोलने की कोशिश करते हैं जिससे कई बार कूकर फट सकता है। ऐसे में हमेशा अच्छे से भाप निकलने के बाद ही इसे खोंले।

कूकर से पानी बाहर आना

कई बार ऐसा होता है कि प्रेशर कूकर से पानी बाहर निकल आता है और यह इतना गर्म होता है कि शरीर पर पड़े इसके छींटों से त्वचा लाल हो जाती है। इसकी वजह प्रेशर कूकर में पानी की मात्रा का अनुपात नहीं होना होता है। खाने की तुलना में पानी ज्यादा हो तो कूकर से पानी बाहर निकलता है। ऐसा करने से खाना भी स्वादहीन हो जाता है। इससे बचने के लिए पानी की मात्रा का सही अंदाजा लगाना सीखें।

pressure cooker,tips to use pressure cooker,using pressure cooker,cooker cooking tips,household tips,kitchen tips

प्रेशर कूकर में दरार

कूकर जब काफी पुराना हो जाता है तो उसमें दरारें या गढ्ढे पड़ जाते हैं जिसे इस्तेमाल करने से नुकसान हो सकता है। इसके लिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कूकर अच्छी तरह साफ हो और उसमें कोई दरार न हो।

हर चीज कूकर में उबालने की नहीं होती

कई लोग हर चीज प्रेशर कूकर में ही उबालते हैं। जबकि हर चीज का अपना रूप और पकने का अपना तरीका होता है। कूकर में अनाज और कुछ सब्जियों को तो उबाला जा सकता है, लेकिन हर चीज को नहीं।

बंद करने का तरीका

कूकर को हमेशा सही तरीके से बंद करें जिससे भाप सही तरीके से बन जाए और खाना भी अच्छे से पके। कई कूकर की रबड़ खराब होती है जिससे उसमें खाना पकाने में बहुत समय लगता है। ऐसे में नया कूकर लें नहीं तो उसकी रबड़ बदलवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे