न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते है दिवाली की बेस्ट शॉपिंग, इसके लिए परफेक्ट है दिल्ली की ये 6 जगह

ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की कुछ परफेक्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Nov 2018 4:45:31

करना चाहते है दिवाली की बेस्ट शॉपिंग, इसके लिए परफेक्ट है दिल्ली की ये 6 जगह

दिवाली के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। सभी लोग इस त्योहार को मनाने के लिए अच्छे से तैयारी करते हैं और चाहते है कि माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो। दिवाली में लोग अपने घरों को सजाते हैं और इसके लिए खरीददारी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की कुछ परफेक्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिवाली की बेस्ट शॉपिंग के लिए जानी जाती हैं। यहाँ आपको सभी आवश्यक चीजें भी मिल जाएगी और आपके बजट में भी रहेगी। तो आइये जानते है दिल्ली की इन जगहों के बारे में।

* चांदनी चौक

चांदनी चौक से शॉपिंग करने के लिए दूसरे शहरों से भी लोग आते हैं। इस फेमस शॉपिंग डेस्टिनेशन पर आप कपड़ों से लेकर जूलरी और डेली प्रॉडक्ट्स खरीद सकते हैं। खरीददारी करते हुए आप यहां के फूड स्टॉल्स पर मिलने वाले बेहतरीन स्ट्रीट फूट का भी मजा ले सकते हैं जो आपके शॉपिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देगा। हालांकि, यह ध्यान रखें कि यहां रविवार को जाने का प्लान न बनाएं क्योंकि यह मार्केट इस दिन बंद रहता है।

holidays,diwali special,diwali shopping,delhi 6th place,chandni chouk,dariba kala,paharganj market,atta market,tibbati bazar,delhi haat

* दरीबा कलां

चांदनी चौक की खूबसूरत लेन दरीबा कलां चांदी की गहनों के लिए जानी जाती है। यहां पर कई स्टोर्स 100 साल पुराने हैं। यहां पर आपको सिल्वर जूलरी में जो डिजाइन मिलेंगे वो शायद आपको कहीं और शायद ही देखने को मिले। आजकल सिल्वर जूलरी का ट्रेंड भी है तो आप भी इस ट्रेंड में बने रहने के लिए यहां से खूबसूरत गहने खरीद सकती हैं और अगर आप यहां जाएं तो जलेबी वाला की जलेबी जरूर ट्राइ कीजिएगा। चांदनी चौक की तरह यह मार्केट भी रविवार को बंद रहता है इसलिए इस दिन यहां जाने का प्लान न बनाएं।

holidays,diwali special,diwali shopping,delhi 6th place,chandni chouk,dariba kala,paharganj market,atta market,tibbati bazar,delhi haat

* पहाड़गंज मार्केट

पुरानी दिल्ली में रेलवे स्टेशन से नजदीक पर स्थित पहाड़गंज मार्केट शॉपिंग के लिए अच्छा डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको सस्ते दामों पर लेदर जैकेट के साथ ही सिल्वर के गहने भी मिलेंगे। दिवाली के दौरान यहां के मार्केट में आपको खूबसूरत लैंप्स, डिजाइनर दीये, खुशबूदार कैंडल्स बेहद सस्ते दामों में खरीदे जा सकते हैं। यहां आपको फंकी जूलरी भी मिलेगी जिसे आप अपने फैशनेबल कपड़ों के मुताबिक खरीद सकती हैं। खास बात यह है कि यह मार्केट हर दिन खुला रहता है।

holidays,diwali special,diwali shopping,delhi 6th place,chandni chouk,dariba kala,paharganj market,atta market,tibbati bazar,delhi haat

* अट्टा मार्केट

नोएडा सेक्टर 18 पर स्थित अट्टा मार्केट दिवाली पर पूरी तरह से सजा हुआ रहता है। यहां पर आम दिनों में ही कपड़ों से लेकर हर सामान सस्ते दामों में उपलब्ध रहता है। दिवाली पर दुकानदार और भी कम दामों पर सामान बेचते हैं, बस आपको थोड़ा मोलभाव करना पड़ेगा। शाम को यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है इसलिए अगर आपको इससे बचना है तो दोपहर में शॉपिंग के लिए जाएं। यहां पर शॉपिंग के लिए आप बुधवार छोड़ किसी भी दिन जा सकते हैं।

holidays,diwali special,diwali shopping,delhi 6th place,chandni chouk,dariba kala,paharganj market,atta market,tibbati bazar,delhi haat

* तिब्बती बाजार

जनपथ रोड पर स्थित तिब्बती बाजार में दिवाली के मौके पर डिजाइनर दीयों, लैंप्स, डेकोरेटिव आइटम्स और खूबसूरत लाइट्स खरीदी जा सकती हैं। यहां आप हैंडिक्राफ्ट का खूबसूरत सामान भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आर्टिफिशल जूलरी में भी कई ऑप्शन्स यहां मौजूद हैं। यह मार्केट रविवार को बंद रहता है।

holidays,diwali special,diwali shopping,delhi 6th place,chandni chouk,dariba kala,paharganj market,atta market,tibbati bazar,delhi haat

* दिल्ली हाट

भारत के अलग-अलग राज्यों के हैंडिक्राफ्ट्स प्रॉडक्ट्स आप दिल्ली हाट में खरीद सकते हैं। फेस्टिवल टाइम यहां पर शॉपिंग के लिए बेस्ट समय है। यहां पर आपक कई तरह के डेकोरेशन के सामान मिलेंगे। हालांकि, यहां पर मोलभाव करना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि ज्यादातर दुकानदार फिक्स्ड प्राइस रखते हैं। दिल्ली हाट सप्ताह के सातों दिन खुली रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग