न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जनवरी में बना रहे हैं घूमने का प्लान, ये चार हिल स्टेशन देंगे बर्फबारी का मजा

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप इस समय बर्फबारी का मजा ले सकते हैं और अपने पलों को यादगार बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 4:41:50

जनवरी में बना रहे हैं घूमने का प्लान, ये चार हिल स्टेशन देंगे बर्फबारी का मजा

सर्दियों का मौसम हैं जिसमें कई लोग घूमने जाना पसंद करते हैं। इस सुहाने मौसम में गर्मागर्म खाना और बर्फीली पहाड़ियों का संगम देखते ही बनता हैं। आने वाले दिनों में अगर आप भी घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आप इस समय बर्फबारी का मजा ले सकते हैं और अपने पलों को यादगार बना सकते हैं। ये जगहें इन दिनों में स्वर्ग सी प्रतीत होती हैं। तो आइये जानते हैं उन हिल स्टेशन के बारे में जहां दिसंबर-जनवरी में घूमने जाना बेस्ट रहेगा।

tourist places,indian tourist places,snow fall places,hill station

जूलुक

जूलुक सिक्किम का एक छोटा सा गांव है लेकिन सर्दियों में जिसने जूलुक नहीं देखा, उसके लिए बिल्कुल कहा जा सकता है कि उसने कुछ भी नहीं देखा है। यहां भव्य पहाड़ और सुंदर झरने हैं। जब दिसंबर- जनवरी में गांव बर्फ से ढंक जाता है तो वो किसी सुंदर सपने से कम नहीं लगता है। यहां खूबसूरती तो है ही लेकिन छोटी जगह होने के कारण सुकून भी है।

tourist places,indian tourist places,snow fall places,hill station

लैंसडाउन

उत्तराखंड की गढ़वाल पहाड़ियों में स्थित लैंसडाउन एक ऐसा स्थान है, जो कि कपल्स, परिवार, सोलो ट्रिप सभी के लिए उपयुक्त है। लैंसडाउन शहरी दुनिया से बिल्कुल अलग है। यहां की आबादी लगभग 20,000 के आसपास है। लैंसडाउन पर्वतों और जंगलों से घिरा हुआ है। दिसंबर के महीने में जब घास पर बर्फ पड़ने लगती है तो इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। बर्फ पर चलने में जो आनंद आता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया सकता है।

tourist places,indian tourist places,snow fall places,hill station

कुल्लू और मनाली

हिमाचल प्रदेश की शान है वहां के ये दो हिल स्टेशन। सर्दियों में यहां घूमने का अपना ही मजा है। कुल्लू घाटियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं मनाली नदी, पहाड़ और रोमांच के लिए प्रसिद्ध है। इन हिल स्टेशन्स पर अक्टूबर के बाद से मौसम बहुत ठंडा होने लगता है और दिसंबर- जनवरी में यहां खूब बर्फबारी होती है। ऐसे में इन दिनों यहां जाकर बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,snow fall places,hill station

मसूरी

उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन सर्दियों में पर्यटकों से गुलजार ही रहता है। ऐसे में इन दिनों यहां खूब बर्फबारी होती है। रात का तापमान शून्य तक पहुंचना बहुत सामान्य बात है। ऐसा लगता है पूरा शहर बर्फ की चादर से ढंक गया हो। कई बार यहां बर्फबारी इतनी अधिक हो जाती है कि सड़क मार्ग बंद करने पड़ जाते हैं। यहां घाटी के अद्भुत दृश्य दिखाई देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!