न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 4 जगहों पर घूमकर करें आने वाले नए साल की यादगार शुरुआत

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको नए साल की यादगार शुरुआत देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Dec 2020 3:14:16

इन 4 जगहों पर घूमकर करें आने वाले नए साल की यादगार शुरुआत

आने वाले दिनों में नया साल आने वाला है जिसकी सभी अच्छी शुरुआत चाहते हैं और इसके लिए इन लम्हों को सभी घूमकर बिताना पसंद करते हैं। साल की अच्छी शुरुआत आने वाले समय की खुशियों को दर्शाती हैं। जनवरी के इस ठंड भरे मौसम में घूमने के लिए ऐसी जगह का चुनाव किया जाना चाहिए जहां की हवा सुहानी और दृश्य मनमोहक हो। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको नए साल की यादगार शुरुआत देंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में।

tourist places,indian tourist places,winter places,beautiful places,travel in january

कुल्लू और मनाली

हिमाचल प्रदेश की शान है वहां के ये दो हिल स्टेशन। जनवरी में यहां घूमने का अपना ही मजा है। कुल्लू घाटियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं मनाली नदी, पहाड़ और रोमांच के लिए प्रसिद्ध है। इन हिल स्टेशन्स पर अक्टूबर के बाद से मौसम बहुत ठंडा होने लगता है और जनवरी में यहां खूब बर्फबारी होती है। इसलिए यदि आप साल की शुरुआत में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

tourist places,indian tourist places,winter places,beautiful places,travel in january

रण ऑफ कच्छ

यदि आप सर्दी के इस मौसम में थोड़ी गर्माहट का आनंद लेना चाहते हैं तब तो रन ऑफ कच्छ आपके लिए श्रेष्ठ है। इसे भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है। यहां आप मांडवी बीच, विजय विलास पैलेस एवं कच्छ का रण आदि आराम से घूम सकते हैं। यदि नए साल की शुरुआत कुछ अलग करके करना है तो आप यहां पैरामोटरिंग, राइफल शूटिंग आदि चीजें कर सकते हैं। रात में यहां तारे देखने में भी बहुत मजा आता है।

tourist places,indian tourist places,winter places,beautiful places,travel in january

ओरछा

यदि आप नए साल की शुरुआत किसी बहुत अच्छी जगह घूम- फिरकर करना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश में स्थित ओरछा एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। आप ओरछा में ओरछा किला, चतुर्भुज मंदिर, राजाराम मंदिर, दऊआ की कोठी, जहांगीर महल आदि देख सकते हैं। यहां की लोककथाओं में जो रस आपको मिलेगा वो कहीं और मिलना मुश्किल है। यहां का मौसम इन दिनों बहुत अच्छा है। साथ ही यहां दूर- दूर तक प्राकृतिक खूबसूरती देख आपका मन एकदम प्रसन्न हो जाएगा।

tourist places,indian tourist places,winter places,beautiful places,travel in january

जयपुर

जनवरी में गुलाबी शहर का मौसम भी एकदम गुलाबी होता है इसलिए इन दिनों यहां घूमना बहुत अच्छा लगता है। आप यहां कई सारे एतिहासिक स्थल, प्रसिद्ध मंदिर एवं बाजार आदि भी देख सकेंगे। यहां आपको आमेर किला, हवा महल, बिरला मंदिर, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस आदि देखकर बहुत मजा आएगा। जनवरी में यहां पतंग महोत्सव का आयोजन भी होता है। यहां के बाजारों में खरीददारी करते वक्त आप आराम से भाव-ताव भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!