न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्लीवासी ले सकते हैं अपने आसपास की इन जगहों पर घूमने का मजा

आज इस कड़ी में हम आपके लिए दिल्ली के आसपास की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर कुछ अच्छे स्थानों पर घूम सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 6:43:17

दिल्लीवासी ले सकते हैं अपने आसपास की इन जगहों पर घूमने का मजा

बीते कई महीनों से कोरोना के चलते माहौल तनाव से भरा हुआ हैं। सभी लोग अपने घरों में कैद हैं और मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोग अब बाहर घूमने जाना चाहते हैं जहां कम भीड़ हो और तनाव को कम किया जा सकें। सभी न्यू नार्मल को अपनाते हुए एहतियात बरतकर घूमने की चाह रख रहे हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए दिल्ली के आसपास की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर कुछ अच्छे स्थानों पर घूम सकते हैं। आप चाहे तो यहां अकेले या परिवार के साथ घूमने का मजा ले सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,nera delhi trip,beautiful tourist places

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान पक्षी प्रेमियों के लिए सबसे सही जगह है। करीब सौ साल से यह स्थान पक्षियों और झील की खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। यहां विदेशी पक्षी सितंबर महीने से आने शुरू हो जाते हैं और मार्च तक झील और वहां के आसपास के जगहों पर आराम करते हैं। यहां करीब 250 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दिल्ली से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है जहां आप एक दिन में ही जाकर वापस आ सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,nera delhi trip,beautiful tourist places

नैनी लेक

यहां कम खर्च में आप अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं। यह लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में स्थित है। महज 100 रुपए में आप यहां पहुंच सकते हैं। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 रुपए से भी कम का है। लेक के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का है। यहां के सुंदर नजारों के बीच आपको सुकून मिलेगा। फैमिली के साथ जा रहे हैं तो भी यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है।

tourist places,indian tourist places,nera delhi trip,beautiful tourist places

ओखला पक्षी विहार

यहां 300 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। यह स्थान दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर है। यहां आपको दूर-दराज से आए प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कुदरती नजारों के बीच बहुत ही अच्छा अनुभव होगा।

tourist places,indian tourist places,nera delhi trip,beautiful tourist places

दमदमा झील

यदि आप परिवार के साथ पिकनिक के बारे में सोच रहे हैं तो इससे बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती। यहां आप अपना अच्छा समय परिवार के साथ बिता सकते हैं। ये झील दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आप नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते हैं। इसे दमदमा लेक के नाम से भी जाना जाता है। यह वीकेंड पर एक सस्ती और बेहतरीन ट्रिप साबित हो सकती है।

tourist places,indian tourist places,nera delhi trip,beautiful tourist places

सिलिसढ़ झील

यह राजस्थान के अलवर में है। यहां जाने के लिए आपको थोड़ी दूरी तय करनी होगी। इस स्थान पर आप नौका विहार के साथ-साथ स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वॉटर जॉर्बिंग का भी मजा ले सकते हैं। यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। अलवर अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। आती हुई हल्की ठंड के बीच यहां आना आपको बहुत ही अनूठा अहसास देगा। यहां के खूबसूरत नजारे आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!