न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, इन 4 खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर का बनाए प्लान

देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां कम बजट में भी अच्छे से घूमा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 4:26:22

सस्ते में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, इन 4 खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर का बनाए प्लान

हर कोई अपने तनाव को कम करने और उदास मन को प्रफुल्लित करने के लिए घूमने और सैर-सपाटे पर जाने की प्लानिंग करता हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती हैं कि आर्थिक परेशानियों के चलते घूमने का प्लान नहीं बन पपाता हैं। लेकिन देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां कम बजट में भी अच्छे से घूमा जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

tourist places,indian tourist places,low budget tourist places,beautiful places

उदयपुर

यदि आप राजस्थान के स्वर्णिम इतिहास और परंपराओं को देखना चाहते हैं तो झीलों की नगरी उदयपुर जाने की तैयारियां कर लीजिए। यह शहर जयपुर और जोधपुर के मुकाबले सस्ता है। साथ ही यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। सिटी पैलेस, सहेलियों की बावड़ी, पिचोला झील, सज्जनगढ़ पैलेस आदि देखकर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

tourist places,indian tourist places,low budget tourist places,beautiful places

ऋषिकेश

यदि आप एडवेंचर लवर हैं तब तो आपको ऋषिकेश जरूर जाना चाहिए क्योंकि यहां आप अपने बजट में बहुत सारी चीजें कर पाएंगे। पूरे देशभर में सबसे सस्ती जिप लाइनिंग और बंजी जंपिंग यहीं पर होती है। साथ ही यहां पर आपको आध्यात्म और सुकून का संगम भी अनुभव करने को मिलेगा।

tourist places,indian tourist places,low budget tourist places,beautiful places

नागपुर

नागपुर भी घूमने के लिहाज से एक अच्छा शहर है। यहां आप दीक्षाभूमि, सीताबुल्दी किला, अंबाझरी झील आदि की सैर कर सकते हैं। नागपुर के पास ही में वर्धा और रामटेक भी हैं। आप आपके बजट में इन जगहों पर भी होकर आ जाएंगे तब भी आपके पास इतने पैसे आराम से बचेंगे कि आप संतरा बर्फी खरीदकर अपने साथ ले आएं।

tourist places,indian tourist places,low budget tourist places,beautiful places

आगरा

ताजमहल की खूबसूरती को कौन नहीं देखना चाहेगा लेकिन यदि आपको लगता है कि ताजमहल देखने जाना बहुत महंगा तो ऐसा कुछ नहीं है। आगरा में आप आराम से 8,000 रूपये में परिवार के साथ ताजमहल, फतेहपुर सिकरी एवं आगरा का किला आदि देख सकेंगे। बस यहां आपको थोड़ा भाव-ताव करके चलना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!