Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी सुंदरता से उत्तराखंड के ये 5 स्थान देंगे स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

आज इस कड़ी में हम आपके लिए उत्तराखंड की कुछ ऐसी ही प्रसिद्द जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां जाकर आप विदेश जाने का विचार तक नहीं करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Sep 2020 11:31:56

अपनी सुंदरता से उत्तराखंड के ये 5 स्थान देंगे स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

देवों की भूमि के नाम से प्रसिद्द उत्तराखंड को पर्यटन के लिहाज से भी बेहतरीन माना जाता हैं। यहां के मनमोहक दृश्य और वादियों की खूबसूरती किसी का भी दिल जीत लेती हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत छवी किसी के भी मन में हमेशा के लिए बस जाती हैं। उत्तराखंड में कई पर्यटन स्थल हैं जो विदेशी जगहों से भी बेहतरीन नजारें देते हैं और आपको स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव कराते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए उत्तराखंड की कुछ ऐसी ही प्रसिद्द जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां जाकर आप विदेश जाने का विचार तक नहीं करेंगे। तो आइए जानते हैं उत्तराखंड के खूबसूरत स्थानों के बारे में।
tourist places,indian tourist places,uttarakhand beautiful places,uttarakhand tourist places,uttarakhand देवप्रयाग

समुद्रतल से 830 मीटर की ऊंचाई पर देवप्रयाग स्थित है। ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी 70 किलोमिटर है। इसी स्थान पर अलकनंदा और भागीरथी नदी का संगम भी है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। देवप्रयाग उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक है। यहां का वातावरण काफी शांत है। इस स्थान पर काफी सुकून का अनुभव होता है। tourist places,indian tourist places,uttarakhand beautiful places,uttarakhand tourist places,uttarakhand औली

भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यहां की वादियों और पहाड़ देखकर स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां पर बर्फ पर स्कीइंग भी करवाई जाती है। सर्दियों के मौसम में यहां काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। औली से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है। tourist places,indian tourist places,uttarakhand beautiful places,uttarakhand tourist places,uttarakhand फूलों की घाटी

फूलों की घाटी गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। फूलों की घाटी विश्व धरोहर में शामिल है और 87.50 किलोमिटर वर्ग क्षेत्र में फैली है। यूनेस्को ने 1982 में फूलों की घाटी को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। यह घाटी हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई है। फूलों की घाटी में फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। tourist places,indian tourist places,uttarakhand beautiful places,uttarakhand tourist places,uttarakhand मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर नैनीताल जिले में स्थित है और नैनीताल से करीब 46 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। गर्मियों में यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए आते हैं। मुक्तेश्वर में सर्दियों में काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। सर्दियों के मौसम में मुक्तेश्वर की खूबसूरती देखते ही बनती है। tourist places,indian tourist places,uttarakhand beautiful places,uttarakhand tourist places,uttarakhand तपोवन

गंगोत्री हिमनद से तपोवन 6 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं। इस स्थान से हिमालय की चोटियां साफ दिखाई देती हैं। इस जगह को नंदनवन भी कहा जाता है। तपोवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियों का शानदार दृश्य दिखाई देता है। यहां पर चीड़ और देवदार के वृक्ष भी हैं जो तपोवन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका