न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं ट्रेकिंग का असली मजा, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेकिंग से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं जिससे इसका असली मजा मिल पाता हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 4:53:56

लेना चाहते हैं ट्रेकिंग का असली मजा, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

छुट्टियों के दिनों में घूमने की चाहत सभी को होती हैं और सभी इस चाहत को पूरा करने के लिए अपने मनमुताबिक जगहों का चुनाव करते हैं। इन्हीं में से कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रोमांच का अनुभव लेना पसंद होता हैं और वे ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो रोमांच से भरी हो। रोमांच की पूर्ती के लिए कई लोग ट्रेकिंग का मजा लेना पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेकिंग से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं जिससे इसका असली मजा मिल पाता हैं। तो आइये जानते हैं ट्रेकिंग में ध्यान रखी जाने वाली बातों के बारे में।

जरूर करें नाश्‍ता
दिन की शुरुआत नाश्‍ते से करना सेहत के लिए बुहत अच्‍छा होता है, ऐसी बातें आपने कई बार सुनी और पढ़ी होंगी। ट्रेकिंग के समय भी नाश्‍ता आपके लिए हेल्‍पफुल होगा क्‍योंकि ये बॉडी में एनर्जी बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। यह आपको ट्रेकिंग के दौरान लगने वाली भूख से बचाएगा। नाश्‍ते में ज्‍यादा चाय या कॉफी का सेवन न करें। इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है।

trekking tips,travel tips,things to keep in mind before trekking

जरूरी है किसी का साथ
फिल्‍मों में दिखाए गए ट्रेकिंग के सीन्स से बिल्‍कुल भी इंस्पायर न हों। अकेले ट्रेकिंग करने की सोचें भी नहीं। अपने दोस्‍तों या ग्रु्प के साथ ही ट्रेकिंग करें। ट्रेकिंग का सबसे बड़ा रूल है धैर्य और अनुशासन जिसका ध्‍यान रखना आपको कई समस्‍याओं से बचा सकता है। अपने ट्रेक लीडर की बातों को ध्‍यान से सुनें और उनको फॉलो करें।

इस सफर में पानी है आपका हमसफर
पहाड़ों पर चढ़ने और उतरने के दौरान कई तरह की सिचुएशन्स का सामना करना पड़ता है। चढ़ाई के दौरान बॉडी को बैलेंस रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपके पास पानी के लगभग 4 से 5 स्‍टॉक होने चाहिए। पानी बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचा कर रखता है। हर 20 मिनट के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी लेते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। ध्‍यान रखें एकसाथ ढेर सारा पानी न पीएं।

trekking tips,travel tips,things to keep in mind before trekking

रफ्तार को कंट्रोल रखें
फिल्‍मों में ट्रेकिंग के दौरान कॉम्पिटीशन दिखाए जाते हैं लेकिन वास्‍तव में ऐसी चीजें करने से बचें। बहुत ही ध्‍यान से और आराम से चढ़ाई करें। बहुत ज्‍यादा तेजी आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। एक्‍सपर्ट भी ऐसी चीजें करने के लिए मना करते हैं। अपने बॉडी स्‍टेमिना के हिसाब से ही चढ़ाई की रफ्तार को घटाएं-बढ़ाएं न कि किसी दूसरे को देखकर। ऐसा करके आप बहुत सारी परेशानियों से बचे रहेंगे।

एल्‍कोहल पीने से बचें
पहाड़ों की खूबसूरती, ठंडी हवा के झोंके और हसीन वादियों के बीच कैम्‍प मस्‍ती आपको झूमने के लिए उकसा सकती है। लेकिन आपका शराब से दूर रहना ही बेहतर होगा क्‍योंकि शराब पीने के बाद पहाड़ों पर चलना मुश्किल होता है। शराब आपका पेट खराब कर सकती है और आपको इसी तरह की कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर