न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असीम खूबसूरती से सुसज्जित है दमन और दीव, जानें यहां के दर्शनीय स्थल

उसके बाद इसे पुर्तगालियों से आजाद कराकर गोआ में मिला दिया गया। वर्ष 1987 में इसे एक अलग केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।

Posts by : Anuj | Updated on: Thu, 27 Feb 2020 5:13:59

असीम खूबसूरती से सुसज्जित है दमन और दीव, जानें यहां के दर्शनीय स्थल

भारत के केंद्रशासित प्रदेशों में दमन और दीव भी है। अरब सागर की अपार-अगाध जलराशि ने इन्हें व्यापार और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना दिया है।हालाँकि ये बहुत छोटे-छोटे द्वीप हैं, परंतु इनकी प्राकृतिक सुंदरता, विविध संस्कृतियों का मेल व सुंदर समुद्र तटों ने इन्हें असीम खूबसूरती से नवाजा है।गुजरात व महाराष्ट्र राज्य की नजदीकी ने यहाँ के पर्यटन को फलने-फूलने का पूरा मौका दिया। बहुत समय तक दमन और दीव पर पुर्तगालियों का शासन था। उसके बाद इसे पुर्तगालियों से आजाद कराकर गोआ में मिला दिया गया। वर्ष 1987 में इसे एक अलग केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।

daman and diu,places to visit in daman and diu,daman and diu tourism,travel,holidays

दमन गंगा

दमन राज्य दमन गंगा नदी के दोनों किनारों पर फैला हुआ है। यह नदी दमन को दो भागों में विभाजित करती है। यही वह जगह है जहां पर यह नदी अरब सागर में विलीन होती है। इस नदी के दक्षिणी किनारे पर मोटी दमन और उत्तरी किनारे पर नानी दमन बसा हुआ है। दमन में गुजराती भाषा व्यापक स्तर पर बोली जाती है, जिसका प्रभाव आप यहां के स्थानों के नाम पर देख सकते हैं, जैसे कि मोटी दमन और नानी दमन। गुजराती में मोटी यानी बड़ा और नानी यानी छोटा होता है।

लाइटहाउस

गर्मी से राहत पाने के लिए आप यहां के समुद्री तटों और आसपास के स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। दमन गंगा ब्रिज पर स्थित लाइटहाउस एक किले परिसर में स्थित है जो पुर्तगाली युग के दौरान बनाया गया था। अपनी भौगोलिक स्थित और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह लाइटहाउस दमन जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इतना पुराने होने के बावजूद इसका इस्तेमाल आज भी जहाजों को मार्गदर्शन देने के लिए किया जाता है। जहां यह लाइटहाउस मौजूद है वहां का किला अपने आप में ही देखने लायक जगह है, अपनी आकर्षक वास्तुकला के साथ यह किला लगभग 30,000 वर्ग के क्षेत्र में फैला है।

daman and diu,places to visit in daman and diu,daman and diu tourism,travel,holidays

देवका बीच

दमन का देवका बीच भी काफी लोकप्रिय है। टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक यह बीच शाम को घूमने और अकेले टाइम बिताने के लिए एकदम बढ़िया है। यह एक तरह से अम्यूज़मेंट पार्क है। हालांकि यहां स्विमिंग या फिर किसी भी तरह के वॉटर स्पॉर्ट को करना ठीक नहीं है क्योंकि यहां की ज़मीन काफी पथरीली है।

जंपौर बीच

दमन के सबसे आकर्षक और लोकप्रिय समुद्र तटों में गिना जाता है जंपौर बीच जो मोती दमन के दक्षिण में स्थित है। अपने शांत पानी के लिए प्रसिद्ध यह समुद्री तट तैराकों के लिए आदर्श स्थान है, कम ज्वार के दौरान समुद्र में आसानी से आगे जाया जा सकता है। समुद्र तट का वातावरण अपेक्षाकृत अनुकूल है और आमतौर पर यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती। यहां की यात्रा का प्लान आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आसानी से बना सकते हैं। पिकनिक मनाने के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

daman and diu,places to visit in daman and diu,daman and diu tourism,travel,holidays

कैसे पहुँचें दमन और दीव

सड़क मार्ग की लंबाई दमन में 191 किमी का सड़क मार्ग है तथा दीव में 78 किमी तक लंबा सड़क मार्ग है।नजदीकी रेलवे स्टेशन :- दमन पश्चिम रेलवे के दिल्ली-मुंबई रूट पर स्थित है। यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन गुजरात का 'वापी' है। दीव मीटर गेज रेलवे लाइन से जुड़ा है। दीव का नजदीकी रेलवे स्टेशन 'दिलवाड़ा' है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!