न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए मंदिर में फेंके जाते हैं अंडे

जिससे उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है इस मेले में काफी दूर-दूर से लोग आते हैं।

Posts by : Anuj | Updated on: Thu, 21 May 2020 11:42:10

यहां मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए मंदिर में फेंके जाते हैं अंडे

नगरसेन बाबा के नाम से विख्यात प्राचीन मंदिर फीरोजाबाद शहर से करीब आठ किमी दूर मटसेना रोड पर बिलहना गांव में बना है। इस मंदिर की अनोखी परंपरा है कि नगरसेन बाबा पर अंडा फेंककर मांगी हुई मुराद पूरी हो जाती है। मनौती मांगने के लिए यहां दूसरे जिलों और प्रांतों से भी श्रद्धालु आते हैं।मंदिर की स्थापना करीब सौ वर्ष पूर्व दिवाकर समाज ने की थी। भक्तों की मानें तो उनका कहना है कि जिनके बच्चे बीमार होते हैं और जिनके बच्चे नहीं होते वह यहां आकर अंडों को मंदिर पर फेंककर मारते हैं। जिससे उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है इस मेले में काफी दूर-दूर से लोग आते हैं।

यहां मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए मंदिर में फेंके जाते हैं अंडे

फिरोजाबाद का बिलौना गांव

यह अद्भुत मंदिर उत्तर प्रदेश के जिरोजाबाद शहर में है, जहां भक्तों द्वारा अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए दीवार पर अंडे मारे जाते हैं। सुन कर अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन यह हकीकत है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हर साल बैशाख माह यानी अप्रैल के महीने यहां एक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले के दौरान भक्त अपने पूजा के थाल के साथ अंडे भी लेकर आते हैं और मंदिर के अंदर दीवार और मंदिर के देवता जो कोई बाबा बताए जाते हैं उनपर फेंकते हैं। यह मंदिर बाबा नगर सेन का बताया जाता है। यहां मन्नत मांगने और पूरी होने पर अंडा फेंकने की परंपरा है।

बच्चा बीमार होने पर की थी मंदिर की स्थापना

मंदिर की स्थापना के संबंध में मेला कमेटी पदाधिकारी पूर्व प्रधान जगन्नाथ दिवाकर एवं पुजारी विनोद कुमार के अनुसार उनके पूर्वज दयाराम और रामदयाल लगभग सौ वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण कराया था। उनका बच्चा बीमार हो गया था, तब उन्होंने बच्चा ठीक होने की नगरसेन बाबा से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर पूर्वजों ने मंदिर की स्थापना कराई गई।

यहां मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए मंदिर में फेंके जाते हैं अंडे

धीरे-धीरे बढ़ती गई मान्यता

शुरूआत में तो सिर्फ दिवाकर समाज के ही लोग पूर्जा अर्चना करते थे। धीरे-धीरे गांव के अन्य समाज के लोग नगरसेन बाबा में आस्था रखने लगे। अब यहां जनपद के अलावा, आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब से भी महिला एवं पुरुष श्रद्धालु आते हैं।
3 दिन तक चलता है

मेला वैशाखी के दिन आयोजित होने वाला यह मेला तीन दिन तक चलता है। इन तीन दिनों में भारत के आसपास वे दूर-दूर से भी श्रद्धालु यहां तक का सफर तय करते हैं। यहां आने वाला हर भक्त कोई न कोई मनोकामनाएं लेकर पहुंचता है। अब आप सोच सकते हैं कि इन तीन दिनों में कितने अंडे इस मंदिर में फेंके जाते हैं होंगे। सैकड़ों की तादाद में भक्तों का प्रवेश और उनके द्वारा अंडे फेंकने की परंपरा वाकई दिमाग पर कुठाराघात करती है।

अजीबोगरीब धारणाएं

अंडे फेंकने की इस मान्यता से कई अजीबोगरीब धारणाएं भी जुड़ी हैं, भक्तों का मानना है कि यहां अंडा चढ़ाकर मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है। उनका कहना है कि जिनके बच्चे बीमार होते हैं वे अगर यहां आकर मंदिर में अंडा फेंके तो बीमार बच्चे जल्द ठीक हो जाते हैं। इसलिए इस मंदिर में दूर-दूर से लोग आते हैं। इन सब धारणाओं के कारण मंदिर की लोकप्रियता बढ़ने पर है। खास मौकों पर आप यहां भक्तों का अच्छा-खास जमावड़ा देख सकते हैं। भक्त यहां अपनी अलग-अलग इच्छाओं को लेकर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल