Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब एप की मदद से पासपोर्ट बनवाना होगा आसान, आइये जानें

इसके अलावा भी पासपोर्ट बनवाने के दौरान जिस चीज की भी जरूरत होती है, वह इस एप की मदद से आसानी से की जा सकती है। पासपोर्ट बनवाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना है आइये जानें-

Posts by : Priyanka | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 4:55:02

अब एप की मदद से पासपोर्ट बनवाना होगा आसान, आइये जानें

हाल ही में भारत सरकार ने पासपोर्ट के आवेदन प्रक्रिया को और आसान बनाते हुए एक एमपासपोर्ट सेवा एप को लॉन्च किया था। इस एप की मदद से लोग काफी आसानी से पासपोर्ट के आवेदन कर सकेंगे। गूगल प्ले स्टोर से यह एप फ्री में उपलब्ध है। इस एप की मदद से ही आप पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट भी ले सकते हैं। इसके अलावा भी पासपोर्ट बनवाने के दौरान जिस चीज की भी जरूरत होती है, वह इस एप की मदद से आसानी से की जा सकती है। पासपोर्ट बनवाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना है आइये जानें-
tips for making a passport,passport essentials,documents required for passport,travel,tourism,indian passport एमपासपोर्ट सेवा एप

जो पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले mPassport Seva एप को डाउनलोड करें। इसके बाद एप में आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको फिर एप में पासपोर्ट ऑफिस पर जाना होगा। फिर आपको वहां पर अपने शहर को अपडेट करना होगा। वहां आपसे आपका नाम, जन्म की तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जाएगी। उसें भरें। जब आप सभी जानकारी भर देंगे तो आपसे उसी आईडी से लॉगइन करने या फिर अन्य आईडी से लॉग इन करने के बारे में पूछा जाएगा। अब वहां आप अपना पासवर्ड डालकर उसे कंफर्म कर दें। यूजर से अब एक हिंट क्वेश्चन पूछा जाएगा। इसमें आप जहां पैदा हुए हैं, उस शहर का नाम, पसंदीदा रंग, पसंदीदा खाना आदि जैसी जानकारी पूछी जाएगी। आप उसमें कैप्चा कोड डालकर सब्मिट कर दें। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। tips for making a passport,passport essentials,documents required for passport,travel,tourism,indian passport पासपोर्ट ऑफिस में ध्यान रखें ये बातें

ऐसा नहीं कि आप सोचें कि भई ये तो बहुत आसान काम है। बस ऐसे ही चल दें पासपोर्ट ऑफिस। ज़रूरी है कि आप सही डाक्यूमेंट्स को साथ में रखें। वर्ना एक-एक चीज़ के लिए आपको इधर-उधर भागना पड़ेगा। इसके अलावा आप पासपोर्ट ऑफिस से सारी जानकारी लेते रहें। मतलब पासपोर्ट बनने में कितना समय लगेगाॽ किस तरह से सारी प्रोसेस होती हैॽ इसका फायदा यह होगा कि आपकी जानकारी बढ़ेगी और आप दूसरों को भी इस बारे में बता सकेंगे।

पासपोर्ट डाक्यूमेंट्स


पासपोर्ट बनाने में आने वाली परेशानियों को देखते हुए पासपोर्ट बनवाने के नियमों में सरलीकरण किया है। नए नियमों के अनुसार पासपोर्ट में माता-पिता में से किसी एक नाम से ही पासपोर्ट बनाया जा सकता है। पासपोर्ट बनाने के लिए मूलत: पते और जन्मतिथि प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज देने होते हैं। नियमों के अनुसार नया पासपोर्ट एक सप्ताह में हासिल किया जा सकता है। इसके लिए चार दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। ये दस्तावेज हैं-
tips for making a passport,passport essentials,documents required for passport,travel,tourism,indian passport जन्म तारीख के प्रमाण के लिए ये दस्तावेज दे सकते हैं (इनमें से कोई एक)

नगर पालिका और नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र ,स्कूल द्वारा जारी दाखिला ,पब्लिक लाइफ इंश्योरेंस द्वारा जारी पॉलिसी या बांड ,पेंशनधारी हों तो अधिकारी द्वारा प्रमाणित सर्विस रिकॉर्ड ,आधार कार्ड या ईआधार कार्ड ,वोटर आईडी , पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस।

कोई गड़बड़ी न करें पासपोर्ट एप्लीकेशन में


इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। पासपोर्ट एप्लीकेशन में यदि कोई गलती हो जाती है तो आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है। आप नहीं चाहेंगे कि आपके साथ ऐसा कुछ हो। इसलिए बेहतर है कि आप सही तरीके से इस एप्लीकेशन को पूरा करें। चाहें तो इसमें आप किसी की मदद भी ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका