न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ के ये वाटरफाल्स देते है मनोहर दृश्य की छवि, सावन में मिलता है घूमने का विशेष मजा

आज हम आपके लिए छत्तीसगढ़ के इन वाटरफाल्स के खूबसूरती कि जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Jul 2019 2:29:18

छत्तीसगढ़ के ये वाटरफाल्स देते है मनोहर दृश्य की छवि, सावन में मिलता है घूमने का विशेष मजा

मानसून के दिनों में लोग ऐसी जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं जो उन्हें प्राकृतिक नजारों का विहंगम दृश्य देखने के साथ ही घूमने का भी बहुत मजा दिला सकें। ऐसे में आप छत्तीसगढ़ में घूमने का प्लान कर सकते हैं। जी हाँ, छत्तीसगढ़ के जलप्रपात अपने प्राकृतिक और विहंगम दृश्यों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए छत्तीसगढ़ के इन वाटरफाल्स के खूबसूरती कि जानकारी लेकर आए हैं।

घटारानी जलप्रपात
बारिश के दिनों में मंदिर के पास के झरनों की रिमझिम फुहार के चलते यह बेहतरीन पर्यटन स्थलों में शुमार हो गया है। यहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का बहुत आनंद उठाते हैं। घटारानी जतमई से 25 कि.मी. है। यह भी बेहतरीन जलप्रपात है। प्रकृति प्रेमियों के लिए इन जगहों पर जाने का सब से अच्छा समय अगस्त से दिसंबर तक है। यह जगह राजधानी रायपुर से मात्र 75 कि.मी. की दूरी पर है।

chhattisgarh,chhattisgarh tourist places,indian tourist places,chhattisgarh waterfalls,waterfalls in mansoon

जतमई जलप्रपात
जतमई रायपुर से करीब 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। जतमई पहाड़ी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने से लोग इस मनमोहक प्राकृतिक स्थल देखने रहे हैं। पटेवा के पास स्थित जतमई पहाड़ी करीब 200 मीटर क्षेत्र में फैला है। जिस की ऊंचाई करीब 70 मीटर है। यहां शिखर पर विशालकाय पत्थर एकदूसरे के ऊपर इस कदर टिके हैं, जैसे किसी ने उन्हें जमाया हो। राजधानी रायपुर से 84 कि.मी. पर यह जगह स्थित है।

अमृतधारा जलप्रपात
जिला मुख्यालय से 35 कि.मी., बैकुंठपुरनागपुर लाइग्राम से 8 कि.मी. दूर अमृतधारा जलप्रपात स्थित है। यह प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल उत्तर दिशा में स्थित है, जहां से हसदेव नदी का उद्गम होता है। अमृतधारा अपनी अलौकिक छटा के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 150 फुट की ऊंचाई से गिरता पानी दूध की तरह दिखाई देता है। आज यह जलप्रपात कोरिया जिले का सब से ऊंचा और दर्शनीय जलप्रपात है। ऊंचाई से गिरते पानी के छोटे-छोटे कण हवा में बिखरते, मन को ठंडक पहुंचाते हैं।

chhattisgarh,chhattisgarh tourist places,indian tourist places,chhattisgarh waterfalls,waterfalls in mansoon

चित्रकूट जलप्रपात
मिनी नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध चित्रकूट जलप्रपात बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर से 39 कि.मी. की दूरी पर लोहंडीगुड़ा विकासखंड के अंतर्गत स्थित है। इंद्रावती नदी उड़ीसा के कालाहांडी जिले से निकल कर बस्तर में प्रवेश करती है। चित्रकूट जलप्रपात की चौड़ाई लगभग 200 मीटर है तथा 90 फुट गहराई में गिर कर खूबसूरत जलप्रपात बनाती है। जब जलप्रपात पूरे वेग के साथ नीचे कुंड में गिरता है तो जलकणों की धुंध पर जब सूर्य की रोशनी पड़ती है, तो बनने वाला इंद्रधनुषी रूप सैलानियों के मन मोह लेता है। राजधानी रायपुर से 300 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।

तीरथगढ़ जलप्रपात
कल-कल ध्वनि करते नीचे गिरते जलप्रवाह को प्रपात के रूप में निहारना बेहद मनोहारी होता है। प्रपात के दर्शन किसी मौसम विशेष का मुहताज नहीं होते, पर प्रपात के दर्शन का आनंद वर्षाकाल के बाद अधिक मिलता है। बस्तर के सब से खूबसूरत प्रपात समूहों का सरताज तीरथगढ़ जलप्रपात। यह जलप्रपात राजधानी रायपुर से जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से 340 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर