न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की इन 4 जगहों पर कॉलेज स्टूडेंट्स लें घूमने का मजा, बनेगी यादें

आज हम आपके लिए दिल्ली की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां कॉलेज स्टूडेंट्स घूमने का मजा ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Feb 2021 4:00:34

दिल्ली की इन 4 जगहों पर कॉलेज स्टूडेंट्स लें घूमने का मजा, बनेगी यादें

कोरोना काल में लंबे समय के बाद अब स्कूल-कॉलेज खुलने की शुरुआत हुई हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कई लाखों स्टूडेंटस पहुंचते हैं और अपने अच्छे करियर के लिए कॉलेज में प्रवेश लेते हैं। कॉलेज लाइफ में स्टूडेंट्स हॉलिडे वाले दिन घूमने के लिए ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो उनके मुताबिक परफेक्ट हो। ऐसे में आज हम आपके लिए दिल्ली की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां कॉलेज स्टूडेंट्स घूमने का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

tourist places,delhi tourist places,delhi places

लाल किला

अगर आप कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं तो आपको देश के इतिहास में भी रूचि लेनी चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छी जगह लाल किला है। जहां हमारे देश की आजादी से लेकर इतिहास की कई अहम जानकारियां आपको मिल सकती हैं। इसके अलावा ये घूमने के लिए भी काफी अच्छी जगह है और लोग यहां जाना काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा यहां आपको खाने-पीने की भी काफी अलग-अलग तरह की चीजें मिल जाएंगी, इसके लिए आप लाल किले के ठीक सामने स्थित चांदनी चौक और जामा मस्जिद जा सकते हैं। यहां आपको शाकाहारी खाने से लेकर मांसाहारी खाने की कई चीजें मिल जाएंगी।

tourist places,delhi tourist places,delhi places

हौज खास

कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए घूमने और खाने-पीने के लिए सबसे पहली और अच्छी जगह हौज खास हो सकती है। वैसे तो यहां का नजारा शाम को देखने वाला बनता है, लेकिन आप यहां सुबह भी जा सकते हैं। यहां कई हैंगआउट प्लेस भी हैं। यहां आपको शाकाहारी खाने से लेकर मांसाहारी खाने तक के स्वादिष्ट व्यंजन मिल सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ आप यहां बैठकर कॉफी, जूस, शेक, चाय का आनंद भी ले सकते हैं। यहां मौजूद झील भी लोगों का दिल जीतती है, जहां जाकर आप शांति के पल बीता सकते हैं।

tourist places,delhi tourist places,delhi places

कुतुब मीनार

आप कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं तो फिर आप दिल्ली के मशहूर स्मारक कुतुब मीनार भी जा सकते हैं। यहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं और यहां जाकर आप अपने दोस्तों संग अच्छी तस्वीरें भी ले सकते हैं, जो आगे चलकर आपकी यादें ताजा करने का काम कर सकती हैं। इसके अलावा यहां आपको कुतुब कॉम्पलेक्स में आयरन पिलर और अलाई दरवाजा भी देखने को मिलेगा। कुतुब मीनार के पास ही आप स्ट्रीट फूड का भी आनंद ले सकते हैं। छोले-भटूरे से लेकर अलग-अलग तरह के खाने का आप यहां स्वाद ले सकते हैं।

tourist places,delhi tourist places,delhi places

कनॉट प्लेस

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप दिल्ली के कनॉट प्लेस भी जा सकते हैं। ये कॉलेज के छात्र-छात्राओं की काफी पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां मौजूद सैट्रल पार्क भी घूमने की काफी अच्छी जगह है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ सूकुन के पल बिता सकते हैं। कनॉट प्लेस को युवा सीपी के नाम से ज्यादा जानते हैं। इसके अलावा यहां कई अच्छे कैफे भी हैं, जहां आप कॉफी और चाय का आनंद भी ले सकते हैं। यही नहीं, यहां स्थित पालिका बाजार से आप अपने और आपके दोस्त जी भरकर कपड़े वगैरह भी खरीद सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!