न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान की शान को बढ़ाते हैं यहां के किले, बनते हैं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं राजस्थान की शान बढ़ाने वाले किले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 5:00:47

राजस्थान की शान को बढ़ाते हैं यहां के किले, बनते हैं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

आने वाले समय में गुलाबी ठण्ड शुरू होने वाली हैं जो की पर्यटन के लिए बहुत उचित समय माना जाता हैं। अगर आप भी कहीं पर्यटन का मन बना रहे हैं तो राजस्थान आपके लिए इस समय बेहतर जगह हैं। राजस्थान को अपनी संस्कृति और विरासत के लिए जाना जाता हैं। इसमें पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं राजस्थान की शान बढ़ाने वाले किले। राजस्थान में कई किले हैं जो अपनी विशेषता के चलते विश्‍व धरोहर भी बन चुके हैं। आज इस कड़ी में हम आपको राजस्थान के कुछ प्रसिद्द किलों के बारे में बताने जा रहे है।

tourist places,indian tourist places,rajasthan,rajasthan tourist places,rajasthan forts

आमेर का किला

जयपुर शहर से 11 किलोमीटर दूर पहाड़ पर स्थित आमेर का किला विश्‍व धरोहर है। स़फेद और लाल बलुआ पत्थर से बना ये किला पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इसका निर्माण 1592 में हुआ था। आमेर का किला हाथी की सवारी के बिना अधूरा है। हाथी की सवारी के साथ किले का आकर्षण और भी बढ़ जाता है। किले के अंदर दिल-ए-आराम गार्डन देखना न भूलें। दिवान-ए-आम, शिला देवी मंदिर, शीश महल आदि यहां के मुख्य आकर्षण हैं। आमेर फोर्ट हमेशा से बॉलीवुड को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। जोधा अकबर, बोल बच्चन, वीर आदि फिल्में आमेर के किले में शूट हुई हैं।

कैसे जाएं?
जयपुर से आप प्राइवेट टैक्सी के ज़रिए पहुंच सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,rajasthan,rajasthan tourist places,rajasthan forts

मेहरानगढ़ का किला

जोधपुर में 122 मीटर की ऊंचाई पर बना यह किला आज से नहीं, बल्कि सालों से आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। जोधपुरी नक्काशी का जीता-जागता नमूना मेहरानगढ़ किले का निर्माण 1549 में हुआ था। किले के जय पोल से पूरे शहर का दृश्य बहुत ही ख़ूबसूरत लगता है। जोधपुर शहर को यहां से देखने का लुत्फ़ ज़रूर उठाएं। ज़ेनाना महल, फूल महल, मोती महल, शीश महल और म्यूज़ियम यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

कैसे जाएं
जोधपुर रेलवे स्टेशन से 6 किलोमीटर की दूरी पर मेहरानगढ़ का किला है। आप लोकल सवारी से कुछ मिनटों में ही यहां पहुंच सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,rajasthan,rajasthan tourist places,rajasthan forts

चितौड़गढ़ का किला

यह भारत का सबसे बड़ा किला है। 180 मीटर की ऊंचाई पर बना यह किला वॉटर फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। किले के सात बड़े दरवाज़े आकर्षण के केंद्र हैं। इसके साथ कीर्ति स्तंभ और विजय स्तंभ भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। राणा कुंभ महल, फतेह प्रकाश महल और पद्मिनी पैलेस देखने लायक हैं। कुंभश्याम मंदिर और कालिका माता मंदिर के दर्शन ज़रूर करें।

कैसे जाएं?
यहां पहुंचने के लिए उदयपुर सबसे सही जगह है। उदयपुर से टैक्सी के ज़रिए आप 113 किलोमीटर दूर चितौड़गढ़ पहुंच सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,rajasthan,rajasthan tourist places,rajasthan forts

जैसलमेर का किला

सोनार किला या गोल्डन किला के नाम से मशहूर जैसलमेर का किला लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाए हुए है। सूरज की किरणें जब इस सुनहरे किले की दीवारों पर पड़ती हैं, तो सोने-सा चमक उठता है ये किला। किले में दाखिल होने का पहला भव्य और बड़ा दरवाज़ा अनायास ही पर्यटकों के मन को मोह लेता है। राजमहल, जैसलमेर फोर्ट पैलेस म्यूज़ियम ज़रूर देखें। जैन और लक्ष्मीनाथ मंदिर का दर्शन अवश्य करें। हम दिल दे चुके सनम और टशन के कुछ दृश्यों की शूटिंग जैसलमेर के किले में हुई है।

कैसे जाएं?
जोधपुर से 280 किलोमीटर दूर जैसलमेर शहर है। जैसलमेर का किला रेलवे स्टेशन से स़िर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर है। रिक्शा या फिर टैक्सी द्वारा आप यहां पहुंच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान