न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून के बेस्ट ऑप्शन हो सकते है थाइलैंड के ये 5 शहर, रोमांस के लिए मशहूर

आप थाइलैंड के कुछ शहरों का चुनाव कर सकते हैं जो हनीमून के लिए बेस्ट माने जाते हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 May 2019 8:41:42

हनीमून के बेस्ट ऑप्शन हो सकते है थाइलैंड के ये 5 शहर, रोमांस के लिए मशहूर

शादियों का सीजन चल रहा हैं जिसमें लड़का और लड़की एक-दूसरे के साथ जन्मों का साथ निभाने का वादा करते हैं। शादी के बाद बात आती है हनीमून की जहाँ दोनों को एक-दूसरे को समझने और साथ में वक़्त बिताने को मिलता हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि हनीमून के लिए ऐसी जगह का चुनाव किया जाए जो रोमांस के लिए मशहूर हो और वहाँ आपके अंदर का प्यार उमड़ कर आए। इसके लिए आप थाइलैंड के कुछ शहरों का चुनाव कर सकते हैं जो हनीमून के लिए बेस्ट माने जाते हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको उन शहरों के बारे में।

* Krabi

क्राबी थाईलैंड में हनीमून मनाने के लिए आपकी पसंदीदा जगह हो सकती है। क्योंकि क्राबी 130 निर्जन और शांत द्वीपों का एक समूह है, जहां प्रकृति का प्रेम बरसता है। क्राबी मनोहर परिदृश्य, प्राकृतिक गुफाएं, प्रवाल भित्तियां और अछूते समुद्र तट, न्यू मैरिड कपल को ऐसा अहसास कराते हैं, मानों वह जन्नत की सैर पर निकल आए हैं। या ईश्वर ने उन्हें उपहार में स्वर्ग दे दिया हो। अगर आप दुनिया की उन चुनिंदा जगहों की सैर करना चाहते हैं, जहां ढलता हुआ सूरज सबसे हसीन लगता है तो क्राबी उनमें से एक है। समुद्री तट पर कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ लेना, नाव में सवार होकर द्वीपों की यात्रा करना आपको रोमांस से भर देगा।

tourist places,honeymoon places,thailand places,thailand cities

* chiang Mai

चियांग माई एक ऐसा शहर है, जिसने न केवल प्राकृतिक सुंदरता को संजो रखा है बल्कि अपने आदिवासी गांवों की सांस्कृतिक धरोहर को भी जिंदा रखे हुए है। हनीमून पर निकले कपल के लिए थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है चियांग माई। यहां की सुंदरता और खूबसूरत वादियों के बीच आप 2 से 3 दिन आराम से बिता सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप दोई इंटन नैशनल पार्क और वियांग कुम काम जाना न भूलें।

tourist places,honeymoon places,thailand places,thailand cities

* Koh Samui

थाईलैंड में सबसे रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है कोह समुई। एक हॉटशॉट पार्टी डेस्टिनेशन, जो अपनी माइंड ब्लॉइंग फूल मून पार्टीज के लिए जाना जाता है। कोह समुई में कुछ सबसे बड़ी समुद्र तट पार्टियों का आयोजन किया जाता है, जो पूरी रात चलती हैं। यहां आप पूरी रात अपने साथी के साथ समुद्र के किनारे पसरी रेत पर समय बिता सकते हैं। यहां घूमने के लिए 2 दिन काफी होते हैं। आप यहां बौद्ध मंदिर में आशीर्वाद ले सकते हैं,आंग थोंग नैशनल मरीन पार्क में मस्ती कर सकते हैं।

tourist places,honeymoon places,thailand places,thailand cities

* Phuket

फुकेत को थाईलैंड का सबसे रोमांटिक हनीमून स्पॉट भी कह सकते हैं। क्रिस्टल जैसे साफ और चमकते पानी के सुंदर समुद्री तटों पर दूर तक फैले नजर आते ताड़ के पेड़, मन को मोह लेने वाले प्राकृतिक नजारे यहां की खूबी हैं। कहिए कि यहां की हवा में ही रोमांस घुला है। खास बात है कि फुकेत में रहना पॉकेट पर भारी नहीं पड़ता। यहां आप आराम से 2 से 3 दिन बिता सकते हैं। यहां आप अपने साथी के साथ स्पा का मजा ले सकते हैं। फुकेत के नजदीक स्थित 4 आइलैंड की ट्रिप पर जा सकते हैं। स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं। कई तरह के शो का यहां आयोजन किया जाता है, उनका मजा ले सकते हैं।

tourist places,honeymoon places,thailand places,thailand cities

* Hua Hin

अगर आप हनीमून पर बजट के अनुसार कम खर्च करना चाहते हैं तो हुआ हिन शहर आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। कई समुद्र तटों, रिसॉर्ट्स के साथ हनीमून पर निकले जोड़ों के लिए थाईलैंड का हुआ हिन कम बजट में हर तरह का लुत्फ उठाने के अवसर देता है। हुआ हिन समुद्र द्वारा बिछाए गए लोकप्रिय गोल्फ रिसॉर्ट्स का घर है। यहां खाओ सैम रूई यॉट नेशनल पार्क, सैंडस्टोन गुफाएं देखने लायक हैं। यहां का राष्ट्रीय उद्यान घूम सकते हैं। आप आराम से 2 से 3 दिन तक इस शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर