न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून में घूमने के लिए अभी से करें प्लानिंग, ये 5 जगहें रहेंगी आपके लिए परफेक्ट

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो मानसून के दिनों में घूमने के लिए परफेक्ट हैं और आप इन जगहों का प्लान बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Jun 2019 4:56:46

मानसून में घूमने के लिए अभी से करें प्लानिंग, ये 5 जगहें रहेंगी आपके लिए परफेक्ट

देश के कई क्षेत्रों में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी हैं और इसी के साथ ही मौसम के तापमान में कमी आई हैं। कुछ क्षेत्रों में बारिश की बूंदाबांदी ने माहौल खुशनुमा किया हैं। बारिश का मौसम आते ही घरों में चाय-पकौड़े की तैयारी शुरू हो जाती हैं और कई लोग इस बारिश का मजा घूमने जाकर लेना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो मानसून के दिनों में घूमने के लिए परफेक्ट हैं और आप इन जगहों का प्लान बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों की जानकारी।

मतियाना, हिमाचल प्रदेश
प्रकृति की गोद में बसा छोटा-सा गांव है मतियाना। एक खूबसूरत हिल स्टेशन, जो बरसात में और भी हसीन हो जाता है। बर्फ से ढका हिमालय और घने कोहरे से ढका हुआ आसमान किसी और ही दुनिया में होने का अहसास कराता है। गांव में किसी पहाड़ी पॉइंट पर खड़े होकर जब आप नीचे की तरफ देखते हैं तो खुद के आसमान में होने का अहसास होता है। यहां से आपको पहाड़ के घूमावदार खूबसूरत रास्ते नजर आएंगे और आप हिंदुस्तान-तिब्बत की सड़क देख सकते हैं, जो आपको ड्राइव के लिए ललचाती है। दिल्ली से यहां की दूरी करीब 447 किलोमीटर है।

travel in the monsoon,tourist places,indian tourist places,mansoon tourist places

रूपनगर, पंजाब
पंजाब का रूपनगर शहर सतलज नदी के किनारे पर बसा है। इस नदी के मनोरम किनारे यहां की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं। यहां जाने में आपकी दिलचस्पी और बढ़ जाएगी, जब आप यह जानेंगे कि सिंधू घाटी सभ्यता के मुख्य स्थलों में है रूपनगर। दिल्ली से यहां की दूरी करीब 220 किलोमीटर है।

बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश
जब हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की बात हो तो बस एक ही बात कहनी है - भाखड़ा नंगल डैम! बांध के ऊपर से गोबिंद सागर झील के दृश्य की कल्पना से मन बाग-बाग हो जाता है। अगर आप मॉनसून में यहां जाएंगे तो यह वास्तव में शानदार अनुभव होनेवाला है। दिल्ली से यहां की दूरी करीब 380 किलोमीटर है।

travel in the monsoon,tourist places,indian tourist places,mansoon tourist places

बूंदी, राजस्थान
अगर अभी तक आपको यही लगता है कि राजस्थान केवल रेगिस्तान और किलों की धरती है तो मॉनसून ही सही समय रहेगा जब आप अपनी यह धारणा तोड़ सकते हैं। इस सीजन होनेवाली रिमझिम बरसात में राजस्थान के बूंदी की सैर करें। तारागढ़ फोर्ट से जब आप शहर और झील को निहारेंगे तो कह उठेंगे, वाह! दिल खुश हो गया। दिल्ली से यहां की दूरी लगभग 473 किलोमीटर है।

ओरछा, मध्य प्रदेश
मॉनसून का लुत्फ भी लेना है और शांति भी चाहिए तो ओरछा से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यहां बेतवा नदी के किनारे बैठकर आप फ्री टाइम को इंजॉय कर सकते हैं। किलों की भव्यता में वैभवशाली अतीत को निहार सकते हैं और प्राचीन मंदिरों में दर्शन कर अपनी आत्मा के साथ अपने तार जोड़ सकते हैं। दिल्ली से ओरछा की दूरी करीब 451 किलोमीटर है। हम इतना जरूर कहना चाहेंगे कि यहां जाने के बाद आपको निराशा नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर