न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती हैं देश की ये 5 गलियां, जायका जो दिल में बस जाए

आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी गलियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनियाभर में लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 6:08:37

दुनियाभर में लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती हैं देश की ये 5 गलियां, जायका जो दिल में बस जाए

कोरोना के बाद से ही लोग बाहर का खाने से कतरा रहे हैं और अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। हांलाकि अब बाजार में लोग पूरे एहतियात के साथ सावधानी बरतते हुए दुकान खोल रहे हैं और खाने के शौक़ीन लोगों ने बाहर का खाना भी शुरू कर दिया हैं जो कि उनकी रोजी-रोटी के लिए भी जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी गलियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनियाभर में लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

न्यू मार्केट, कोलकाता

कोलकाता गए और काठी रोल्स नहीं खाया तो क्या खाया! यहां के न्यू मार्केट में कई तरह के काठी रोल्स मिलेंगे। यहां पर तले हुए स्नैक्स की भी विस्तृत रेंज मिलेगी, जिसे तालेभाजा कहा जाता है। बांग्लादेशी कुजिन के लिए न्यू मार्केट एरिया में मुश्ताक अहमद स्ट्रीट पर कस्तूरी रेस्टोरेंट जा सकते हैं। वहीं, रसगुल्ले के लिए भवानीपुर जा सकते हैं।

दुनियाभर में लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती हैं देश की ये 5 गलियां, जायका जो दिल में बस जाए

खाऊ गली, घाटकोपर, मुंबई

मुंबई में स्ट्रीट फूड का मजा लेना हो तो जगहों की कमी नहीं है। यहां इन गलियों को खाऊ गलियां कहा जाता है। इन खाऊ गलियों में घाटकोपर बहुत खास है। पावभाजी और टिक्का के अलावा आपको यहां पानीपूरी, सैंडविच और कई तरह के डोसा मिल जाएंगे। इनमें आइसक्रीम डोसा, थाउजंड और आईलैंड डोसा का स्वाद गजब का होता है, जो आपकी जुबां से जल्दी नहीं उतरने वाला।

पराठा वाली गली, दिल्ली

दिल्ली में शॉपिंग और ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ चांदनी चौक में स्थित पराठे वाली गली भी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यहां साल 1872 से दुकानें लगती हैं और इन ऐतिहासिक दुकानों पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे पराठों का स्वाद चख चुके हैं। पराठों की यहां 40 वेराइटी मिलती है, जिन्हें तवों पर नहीं बल्कि कढ़ाई में बनाया जाता है। यहां के लजीज पराठों का स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

दुनियाभर में लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती हैं देश की ये 5 गलियां, जायका जो दिल में बस जाए

भुक्खड़ गली, अहमदाबाद

अहमदाबाद की भुक्खड़ गली में शाम का नजारा ही अलग होता है। रंगीन रोशनियों के बीच बड़ी संख्या में फूडी लोगों का यहां जमावड़ा लगता है। आपको यहां मैक्सिकन, थाई, चाइनीज, स्पैनिश और लैबनीज खाने की चीजें इंडियन स्टाइल में बजट में खाने को मिल जाएंगी। यहां की अन्य फेमस फूड की बात करें तो वन स्लाइज पिज्जा, तंदूरी मोमोज, फजीता राइस आदि लबाबदार हैं।

जॉनसन मार्केट, बंगलूरू

बंगलूरू का जॉनसर मार्केट नॉनवेज खाने वालों के लिए शानदार जगह है। कबाब के शौकीन हैं तो यहां जरूर जाएं। यहां का कबाब एक बार खा लिया तो जिंदगी भर स्वाद याद रह जाएगा। वहीं, वेजिटेरियन लोगों के लिए भी यहां काफी कुछ है। सुलेमानी चाय, हरीरा, कोकोनट और फ्रूट नान का जो स्वाद यहां मिलेगा, वह शायद की कहीं और मिल पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल