न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वर्ग जैसा अहसास देती हैं भारत की ये 5 झीलें, पार्टनर के साथ बिताए समय

आज हम आपको देश की कुछ ऐसी रोमांटिक झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वर्ग जैसा अहसास दिलाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 1:40:35

स्वर्ग जैसा अहसास देती हैं भारत की ये 5 झीलें, पार्टनर के साथ बिताए समय

घूमने का शौक सभी को होता हैं और सभी ऐसी जगह का चुनाव करते हैं जो उनके कम्फर्ट जोन में हो और मन को ख़ुशी दें। कपल्स ऐसी जगह का चुनाव करना पसंद करते हैं जहां वे अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकें। ऐसे में आज हम आपको देश की कुछ ऐसी रोमांटिक झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वर्ग जैसा अहसास दिलाती हैं। इन झीलों के किनारों अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन झीलों के बारे में।

tourist places,indian tourist places,romantic places,indian lakes,lakes like heaven

पिछोला लेक, उदयपुर

सर्दियों में उदयपुर घूमने के लिए बेस्ट जगह है। पिछोला झील की बोटिंग आपका मन मोह लेगी। यह खूबसूरत झील करीब 4 किलोमीटर लंबी और 3 किलोमीटर चौड़ाई में फैली हुई है। सिटी पैलेस से पूरी झील दिखाई पड़ती है और आप रामेश्वर घाट से नाव की एक लंबी सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। यह काफी रोमांटिक जर्नी होगी।

tourist places,indian tourist places,romantic places,indian lakes,lakes like heaven

पैंगोंग त्सो, लद्दाख

लेह से पहाड़ियों के रास्ते महज पांच घंटे की दूरी पर स्थित खारे पानी की झील, पैंगोंग त्सो (पैंगोंग झील) का अपनी ही जलवा है। पहाड़ पर ये झील आपको एक अलग ही मजा देगी। आप अपने पार्टनर के साथ इस जगह की खूबसूरती को बहुत इन्जॉय कर सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,romantic places,indian lakes,lakes like heaven

लोकटक लेक, मणिपुर

अगर आप मणिपुर जा रहे हैं तो अपनी ट्रेवल लिस्ट में लोकटक लेक को जरूर शामिल करें। ये झील तैरती फुमदी का नजारा देखने के लिए भी बहुत फेमस है। छोटी फुमदियों का नजारा लोकटक झील को बेहद खास व अनोखा बनाता है। इसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

tourist places,indian tourist places,romantic places,indian lakes,lakes like heaven

डल लेक

कश्मीर की सुंदरता के बारे में तो बच्चा-बच्चा जानता है। अगर आप कश्मीर घूमने गए हैं तो आपका ट्रिप डल झील को देखे बिना पूरा हो ही नहीं सकता। डल झील गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में अलग-अलग शानदार नज़ारों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। 15 किलोमीटर में फैली इस झील में ब्रिटिश काल से ही हाउसबोट और किनारों पर तैरते हुए शिकारे पर्यटकों के लिए मौजूद रहते हैं। इन शिकारों में आपको कश्मीरी हैंडीक्राफ्ट्स, फूल, फल और सब्जियां भी मिलते हैं। कश्मीर जाएं तो डल झील पर घूमना न भूलें।

tourist places,indian tourist places,romantic places,indian lakes,lakes like heaven

चंद्रताल लेक, स्पीति

चंद्रताल लेक जिसे ‘चंद्र झील’ के नाम से भी जाना जाता है, बहुत ही सुंदर है। इस झील का रंग नीलमणि के जैसा है। चंद्रताल झील की सुंदरता एक बार देखने के बाद इसे बार-बार देखने का मन करता है। स्पीति में 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील का नाम इसकी चंद्रमा जैसी दिखने वाली आकृति के कारण ही पड़ा है। आकाशगंगा को देखने के लिए स्पीति एकदम सही जगह है। यहां आपको एक असीम शांति की प्राप्ति होती है। अगर आप स्पीति वैली घूमने जाएं तो इस झील पर जरूर पहुंचें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!