न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने का बन गया है प्रोग्राम तो इन नए दिशा निर्देशों को जरूर जान लें, जय माता दी

वैष्णो देवी मंदिर शक्ति को समर्पित एक पवित्रतम हिंदू मंदिर है, जो भारत के जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी की पहाड़ी पर स्थित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 5:21:04

माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने का बन गया है प्रोग्राम तो इन नए दिशा निर्देशों को जरूर जान लें, जय माता दी

वैष्णो देवी मंदिर शक्ति को समर्पित एक पवित्रतम हिंदू मंदिर है, जो भारत के जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी की पहाड़ी पर स्थित है। हिंदू धर्म में वैष्णो देवी, जो माता रानी और वैष्णवी के रूप में भी जानी जाती हैं, देवी मां का अवतार हैं। यह उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर, 5,200 फ़ीट की ऊंचाई और कटरा से लगभग 12 किलोमीटर (7.45 मील) की दूरी पर स्थित है। हर साल लाखों तीर्थयात्री मंदिर का दर्शन करते हैं और यह भारत में तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला धार्मिक तीर्थ-स्थल है। इस मंदिर की देख-रेख श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ मंडल द्वारा की जाती है। तीर्थ-यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उधमपुर से कटरा तक एक रेल संपर्क बनाया गया है।

अगर गर्मियों की छुट्टियों में आप भी माता वैष्णो देवी जाने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके फायदे का साबित हो सकता है, भले ही आप इस यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियों से परिचित रहे हों लेकिन अब इस यात्रा के सम्बन्ध में कुछ बदलाव किये गए हैं, जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है –

यात्रियों की संख्या को सीमित कर दिया गया है – एनजीटी ने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिनके अनुसार अब से इस यात्रा पर एक दिन में केवल 50 हजार श्रद्धालु ही जा सकेंगे। इस नियम के लागू होने के बाद, अगर आप बिना पर्ची लिए कटरा पहुँचेंगे तो आपको काफी दिक्कत उठानी पड़ सकती है क्योंकि अब से यात्रियों की संख्या ज़्यादा होने पर नयी पर्ची जारी नहीं की जायेगी।

इस यात्रा की ऑनलाइन पर्ची लेना फायदेमन्द रहेगा –
इस यात्रा के लिए ऑनलाइन पर्ची लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा क्योंकि अगर आप कटरा पहुँचने के बाद, पंजीकरण कार्यालय में पर्ची बनवाने जायेंगे और उस समय यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी तो ऐसा भी हो सकता है कि आपको अगले दिन की पर्ची मिले और आपको अगले दिन तक इंतज़ार करना पड़े।

maata vaishno devi yatra,jammu,katra

कटरा में गन्दगी फैलाने पर जुर्माना लगेगा – नए निर्देशों के अनुसार, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु और यहाँ का प्रशासन सफाई का विशेष ध्यान रखें, इसलिए प्रशासन को ये आदेश दिया गया है कि कटरा में गन्दगी फैलाने वाले व्यक्ति पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाए।

नया रास्ता तो मिलेगा पर ये सुविधाएँ नहीं – एनजीटी के आदेश के अनुसार यात्रा का नया रास्ता 24 नवम्बर तक शुरू कर दिया जाना चाहिए और इस रास्ते पर केवल पैदल यात्री और बैटरी कारें ही चलेंगी। घोड़े, टट्टू और पालकी की सुविधा इस नए रास्ते पर नहीं मिलेगी।

आपको ठहरने की व्यवस्था का ख्याल भी रखना होगा – अभी तक माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए किसी खास दिक्कत का सामना शायद ही करना पड़ा हो क्योंकि यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ ठहरने के लिए होटलों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ती गयी है लेकिन अब एनजीटी के फैसले के अनुसार माता वैष्णो देवी स्थल के आसपास के इलाकों में कोई नया निर्माण नहीं होगा। ऐसे में हो सकता है कि ठहरने की व्यवस्थाएं कुछ हद तक बाधित हो इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने रुकने की व्यवस्था पहले से ही करके चलें।

जय माता दी

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर